सवाई माधोपुर : नगर परिषद सभापति को बर्खास्त करने की मांग को लेकर भाजपा पार्षदों का प्रदर्शन

सवाई माधोपुर। सवाई माधोपुर नगर परिषद सभापति को बर्खास्त करने को लेकर भाजपा पार्षदों ने सोमवार को अनिश्चित काल के लिए धरना शुरु कर दिया। भाजपा पार्षदों ने नगर परिषद के बाहर इस दौरान जमकर नारेबाजी भी की। इस दौरान भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य आशा मीणा ने सभी भाजपा कार्यकर्ताओं और सभी नगर परिषद सदस्यों के साथ नगर परिषद के सभापति को बर्खास्त करने की मांग की।
विज्ञापन: "जयपुर में निवेश का अच्छा मौका" JDA अप्रूव्ड प्लॉट्स, मात्र 4 लाख में वाटिका, टोंक रोड, कॉल 8279269659
उन्होंने बताया कि 21 अक्टूबर को सवाई माधोपुर नगर परिषद के सभापति विमल चंद महावर गिरफ्तार हो गए थे। जिसके बाद से वह अब तक जेल में है, लेकिन कांग्रेस सरकार ने सभापति को दो माह होने पर भी बर्खास्त नहीं किया है। यहां के स्थानीय नेताओं के संरक्षण के चलते सभापति को बर्खास्त नहीं किया जा रहा है। सवाई माधोपुर के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है कि रिश्वत लेते हुए सभापति के गिरफ्तार होने के बाद बर्खास्त नहीं किया गया। ऐसे में ऐसा लगता है कि कांग्रेस का हाथ, भ्रष्टाचार के साथ है।
यह खबर भी पढ़ें: 'दादी के गर्भ से जन्मी पोती' अपने ही बेटे के बच्चे की मां बनी 56 साल की महिला, जानें क्या पूरा मामला
नगर परिषद में सभापति नहीं होने के चलते लोगों के कई महत्वपूर्ण कार्य तथा मुख्यालय के विकास कार्य अटके पड़े हैं। कई बार यह मांग रखने के बावजूद भी समस्या ज्यों की त्यों बनी हुई है। जिससे जनता अपने आप को ठगा महसूस कर रही है।
यह खबर भी पढ़ें: महिला टीचर को छात्रा से हुआ प्यार, जेंडर चेंज करवाकर रचाई शादी
वहीं धरना दे रहे बीजेपी पार्षदों का कहना है विधायक दानिश अबरार की कार्यशैली को जनता जान रही है। सभापति के रिश्वत लेते हुए गिऱफ्तार होने से पहले कांग्रेस पार्षदों ने सभापति के भ्रष्टाचार के धरना दिया था। जिसके बाद सरकार के कानों पर जू नहीं रेंग रही है। उनका कहना है कि जब तक सभापति को बर्खास्त नहीं किया जाएगा, तब पार्षद अनिश्चित काल तक धरना पर रहेगे।
यह खबर भी पढ़ें: 'मेरे बॉयफ्रेंड ने बच्चे को जन्म दिया, उसे नहीं पता था वह प्रेग्नेंट है'
साथ ही जनसेविका आशा मीणा सवाई माधोपुर के प्रेम मंदिर कॉलोनी के स्थानीय निवासियों की समस्या को लेकर हम्मीर ब्रिज के काम का अवलोकन करने भी पहुंची।
यह खबर भी पढ़ें: दुनिया की ये जो 6 महीने एक देश में और 6 महीने दूसरे देश में, बदल जाते हैं नियम-कानून
साथ ही भाजपा कार्यकर्ता भाजपा मीडिया जिला प्रभारी सुरेंद्र शर्मा के घर पर स्थानीय निवासियों से चर्चा की।
Download app : अपने शहर की तरो ताज़ा खबरें पढ़ने के लिए डाउनलोड करें संजीवनी टुडे ऐप