Rewa Plane Crash: रीवा में ट्रेनी प्लेन मंदिर के गुंबद से टकराकर हुआ क्रैश, हादसे में पायलट की मौत, एक अन्य घायल
बताया जा रहा है की चोरहटा हवाई पट्टी से यह प्लेन उड़ा था जिसके बाद घने कोहरे के चलते यह प्लेन नीचे ही रह गया।

नई दिल्ली। मध्यप्रदेश के रीवा में बड़ा हादसा हो गया। रीवा में एक ट्रेनी प्लेन मंदिर के गुंबद से टकरा कर क्रैश हो गया। इस हादसे में एक पायलट की मौत हो गई। वहीं एक अन्य पायलट गंभीर रूप से घायल हुआ है। जिसे संजय गांधी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। हादसे में प्लेन के परखच्चे उड़ गए। हादसे की वजह घना कोहरा होना बताया जा रहा है।
विज्ञापन: "जयपुर में निवेश का अच्छा मौका" JDA अप्रूव्ड प्लॉट्स, मात्र 4 लाख में वाटिका, टोंक रोड, कॉल 8279269659
यह घटना देर रात 12 से 1 बजे के बीच की बताई जा रही है। बताया जा रहा है की चोरहटा हवाई पट्टी से यह प्लेन उड़ा था जिसके बाद घने कोहरे के चलते यह प्लेन नीचे ही रह गया और एक आम के पेड़ में टकराने के बाद मंदिर के गुंबद से जा टकराया और क्रैश हो गया। प्लेन के टकराने से मंदिर का गुंबद भी टूटकर नीचे गिर गया। जिससे जोरदार धमाका हुआ और प्लेन का मलबा चारों और बिखर गया। हादसे के बाद मौके पर पहुंची टीम एम्बुलेंस के जरिये घायल पायलट को अस्पताल पहुंचाया।
Madhya Pradesh | A pilot died while another was injured after a plane crashed into a temple in Rewa district during the training: Rewa SP Navneet Bhasin pic.twitter.com/KumJTAlALs
— ANI (@ANI) January 6, 2023
प्रारंभिक जांच में हादसे का कारण कोहरा बताया जा रहा है। उमरी हवाई अड्डे में पल्टन कंपनी का प्लेन छात्रों को प्रशिक्षण देता था। देर रात 12 से 1 बजे के बीच पायलट कैप्टन विमल कुमार जयपुर के रहने वाले छात्र सोनू यादव को प्रशिक्षण दे रहे थे। प्लेन उड़ान भरने के बाद मंदिर के गुंबद से टकरा गया। जिसके बाद जोरदार धमाका हुआ और प्लेन क्षतिग्रस्त हो गया।
यह खबर भी पढ़ें: विदाई के बाद कार में बैठते ही अनकंट्रोल हुई दुल्हन, शुरू हो गई दूल्हे के साथ, किया ऐसा काम...Video
मौके पर पहुंचे कलेक्टर और DIG
फिलहाल, हादसे के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है। संभावना जताई जा रही है कि कोहरे के कारण पायलट मंदिर का गुंबद नहीं देख पाया और उससे टकरा गया। कलेक्टर मनोज पुष्प, डीआईजी नवनीत भसीन शुक्रवार सुबह मौके पर पहुंचे और पूरी घटना की जानकारी ली।
Download app : अपने शहर की तरो ताज़ा खबरें पढ़ने के लिए डाउनलोड करें संजीवनी टुडे ऐप