बच्चे के कंधे पर हाथ रखकर राहुल गांधी ने पूछा, कस्टम अधिकारी क्यों बनना चाहते हो; मिला ये जवाब

 
bharat jodo yatra

राहुल गांधी ने राजस्थान में भारत जोड़ो यात्रा के दौरान दौसा जिले के सिकंदरा में लाभार्थियों से संवाद किया। गहलोत सरकार के चार पूरा होने के उपलक्ष्य में आयोजित प्रदर्शनी का शुभारंभ एवं अवलोकन किया।

 

जयपुर। राहुल गांधी ने राजस्थान में भारत जोड़ो यात्रा के दौरान दौसा जिले के सिकंदरा में लाभार्थियों से संवाद किया। गहलोत सरकार के चार साल पूरा होने के उपलक्ष्य में आयोजित प्रदर्शनी का शुभारंभ एवं अवलोकन किया कार्यक्रम में राहुल गांधी ने एक बालक से संवाद किया। राहुल गांधी ने कहा- 'कैसा चल रहा है। आप क्या करना चाहते हैं।' एक बालक ने कहा- 'कस्टम अधिकारी बनना मेरा सपना है'। राहुल गांधी ने कहा क्यों बनना चाहते हो। जवाब में बालक ने कहा- 'ये जो भारत में हो रही है न ब्लैकमनी इसे रोकने के लिए।' राहुल गांधी ने बालक से पूछा- 'कभी देखा है एयरपोर्ट पर कस्टम अधिकारी को।' बालक ने कहा- हां। राहुल गांधी बोले कहा देखा है। जवाब में कहा- दिल्ली एयरपोर्ट। राहुल गांधी ने कहा- बहुत अच्छा लगा आपसे मिलकर। बता दें, भारत जोड़ो यात्रा दौसा जिले के सिकराय तहसील पहुंची। राहुल गांधी को देखने के लिए सड़क किनारे लोगों की खासी भीड़ रही। सचिन पायलट के समर्थक नारे लगाते हुए दिखाई दिए। 

विज्ञापन: "जयपुर में निवेश का अच्छा मौका" JDA अप्रूव्ड प्लॉट्स, मात्र 4 लाख में वाटिका, टोंक रोड, कॉल 8279269659

आज 23 किलोमीटर की दूर तय 
एक दिन के ब्रेक के बाद राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा आज से फिर शुरू हुई। दौसा के काला खो से शुरू होने वाली यात्रा आज तय समय से देरी से शुरू हुई।  11:30 बजे सिकंदरा थाने के पास लंच ब्रेक के लिए रुकेगी। लंच ब्रेक के बाद दोपहर 3:30 बजे सिकंदरा टोलगेट से यात्रा शुरू होगी। शाम 6:30 बजे बांदीकुई के मुकुरपुरा चौराहे पर यात्रा का लास्ट पॉइंट है। जिले की बांदीकुई विधानसभा के बाढ़ नागवास में यात्रा का नाइट स्टे होगा। बता दें, यह इलाका सचिन पायलट के प्रभाव वाला माना जाता है। पायलट के कट्टर समर्थक जीआर खटाणा बांदीकुई से विधायक है। राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा का आज राजस्थान में 14 वां दिन है। आज यात्रा 23 किलोमीटर की दूरी तय करेगी।

यह खबर भी पढ़ें: 'दादी के गर्भ से जन्मी पोती' अपने ही बेटे के बच्चे की मां बनी 56 साल की महिला, जानें क्या पूरा मामला

कल राहुल गांधी की मालाखेड़ा में बड़ी सभा
भारत जोड़ो यात्रा राजस्थान में अब लास्ट फेज में है। कल सोमवार को यात्रा अलवर जिले में प्रवेश करेगी। यात्रा का यह राजस्थान में आखिरी जिला है। अलवर जिले से 21 को यात्रा हरियाणा में प्रवेश करेगी। अलवर के मालाखेड़ा में भारत जोड़ो यात्रा की राजस्थान की पहली बड़ी सभा रखी गई है। इस सभा में आसपास के जिलों से भीड़ जुटाने का टारगेट रखा गया है। अलवर से कांग्रेस महासचिव  और राहुल गांधी के करीबी भंवर जितेंद्र सिंह सांसद रहे हैं। राहुल गांधी की जनसभा को लेकर भंवर जितेंद्र ने कांग्रेस विधायकों एवं पदाधिकारियों को भीड़ लाने का टारगेट दिया है। राजगढ़-लक्ष्मणगढ़ विधायक जौहरी लाल मीना और मंत्री टीकाराम जूली ग्रामीण जनसभा को सफल बनाने में जुटे हैं।

यह खबर भी पढ़ें: महिला टीचर को छात्रा से हुआ प्यार, जेंडर चेंज करवाकर रचाई शादी

चीन पर प्रधानमंत्री चुप्पी तोड़ो, भारत जोड़ो
कांग्रेस के संचार विभाग के प्रमुख जयराम रमेश और पवन खेड़ा ने प्रेस वार्ता की। दोनों ने नेताओं ने नारा दिया-  चीन पर प्रधानमंत्री चुप्पी तोड़ो, भारत जोड़ो। पवन खेड़ा ने कहा कि पीएम मोदी ने चीन के संबंधों की वजह से चुप्पी साध रखी है। विवेकानंद फाउंडेशन के चीन से क्या रिश्ते हैं, विदेश मंत्री के बेटे की फाउंडेशन को 3-3 बार पैसा चीन से मिला है। BADP राजीव गांधी के समय शुरू हुई की गई थी।  1986-87 के समय,  6 एडवांस लैंडिग ग्राउंड मनमोहन सिंह ने बनवाए।  राजीव गांधी ने कभी सेना के हाथ नहीं बांधे। चीन को उनके समय पीछे हटना पड़ा। आॅपरेशन फेलकन के चलते चीन को पीछे हटना पड़ा। अरुणाचल प्रदेश को पूर्ण राज्य का दर्जा दिया गया।  कांग्रेस प्रवक्ता ने राहुल गांधी के सेना वाले बयान पर कहा कि माफी तो बीजेपी को मांगनी चाहिए। किस तरह से झूठ बोला गया चीन को लेकर। जनता को गुमराह किया गया। 

यह खबर भी पढ़ें: 'मेरे बॉयफ्रेंड ने बच्चे को जन्म दिया, उसे नहीं पता था वह प्रेग्नेंट है'

राहुल गांधी ने नेकी महाराज से राय मांगी
भारत जोड़ो यात्रा के दौरान राहुल गांधी ने साधु-संतों को कांग्रेस से जोड़ने के लिए सीकर के नेकी महाराज से राय मांगी। इस पर संत ने कहा कि उन्हें साधु-संतों को एक सम्मेलन बुलाना चाहिए। सीकर के नेकी महाराज से यात्रा में चलने के दौरान राहुल ने सनातन संस्कृति पर भी लंबी चर्चा की। आज की यात्रा की शुरुआत भी वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुई थी।गहलोत सरकार के चार साल पूरे होने पर दौसा के सिकंदरा में सरकार के बड़े कामों और फैसलों पर एग्जीबिशन लगाई गई है। इस एग्जीबिशन में राहुल गांधी विजिट करेंगे। भारत जोड़ो यात्री और यात्रा में शामिल नेतााओं को भी एग्जीबिशन का विजिट करवाया जाएगा। राहुल गांधी ने भी राजस्थान सरकार की चिरंजीवी योजना, ओल्ड पेंशन स्कीम और शहरी नरेगा की तारीफ की है। भारत जोड़ो यात्रा के जरिए गहलोत को अपनी सरकार के काम देश भर के नेताओं के सामने रखने का मौका मिला है, जिसका वे भरपूर सियासी फायदा उठाने का प्रयास कर रहे हैं।

Download app : अपने शहर की तरो ताज़ा खबरें पढ़ने के लिए डाउनलोड करें संजीवनी टुडे ऐप

From around the web