Priyanka Gandhi In Himachal: हिमाचल में प्रियंका गांधी ने BJP पर किया करारा प्रहार, जानिए क्या कहा...

प्रियंका गांधी ने संबोधित करते हुए बीजेपी पर करारा प्रहार किया है उन्होंने अपने संबोधन को मां शूलिनी के जयकारे के साथ शुरू किया और अपनी दादी इंदिरा गांधी को याद किया।

 
Priyanka Gandhi In Himachal: हिमाचल में प्रियंका गांधी ने BJP पर किया करारा प्रहार, जानिए क्या कहा...

शिमला। हिमाचल के सोलन में परिवर्तन प्रतिज्ञा रैली को कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने संबोधित करते हुए बीजेपी पर करारा प्रहार किया है उन्होंने अपने संबोधन को मां शूलिनी के जयकारे के साथ शुरू किया और अपनी दादी इंदिरा गांधी को याद किया। रैली को संबोधित करने से पहले प्रियंका गांधी ने एनपीएस कर्मचारियों से मुलाकात की जो पिछले काफी लंबे समय से ओपीएस की बहाली की मांग को लेकर सरकार के खिलाफ अनशन और प्रदर्शन कर रहे है। प्रियंका गांधी ने ठोडो के मैदान ऐलान करते हुए कहा कि अगर सत्ता में कांग्रेस की सरकार बनती है तो ओपीएस की बहाली पहली कलम से की जाएगी। उन्होंने कहा कि ओपीएस को भाजपा की केंद्र सरकार ने अपने कार्याकाल में बंद किया था।

यह खबर भी पढ़ें: शादी किए बगैर ही बन गया 48 बच्चों का बाप, अब कोई लड़की नहीं मिल रही

उन्होंने कहा कि हिमालय की बर्फ में इंदिरा गांधी की अस्थियां भी है। इंदिरा गांधी जानती थीं हिमाचल के लोगों के हौसले को। मेहनत के बल पर आज हिमाचल के लोगों ने प्रदेश को ऊचाईयों पर पहुँचाया हैं। उन्होंने कहा कि आज बीजेपी सरकार के पास कर्मचारियों को पेंशन देने को पैसे नहीं, लेकिन उद्योगपतियों का लोन माफ करने को पैसे जरूर है। बीजेपी सरकार पर हमला-रोजगार के लिए कोई योजना नहीं। युवाओं को रोजगार तो नहीं दिया, पुलिस भर्ती में घोटाला किया। बीजेपी की सरकार ने पहले ही रिवाज बदल दिया, आपको देने के बजाय छीना। छोटे दुकानदारों, किसानों, बेरोजगारों से सिर्फ छीना। कांग्रेस के मुख्यमंत्रियों ने प्रदेश की जनता को सिर्फ दिया अब बीजेपी ने लोगों के साथ उस भावनात्मक रिश्ते का रिवाज बदलते हुए छीनने का काम किया। 

यह खबर भी पढ़ें: लंदन से करोड़ों की ‘बेंटले मल्सैन’ कार चुराकर पाकिस्तान ले गए चोर! जाने क्या है पूरा मामला?

प्रियंका ने हिमाचल में नशे को लेकर भी चिंता जताई और कहा कि उनकी सरकार स्टेट में ड्रग पॉलिसी बनाएगी डीएडिक्शन सेंटर खोले जाएंगे। इस दौरान उन्होंने हिमाचल के पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय वीरभद्र सिंह का भी जिक्र करते हुए कहा कि वीरभद्र सिंह ने प्रदेश में शिक्षा के क्षेत्र में बड़ा काम किया। जिसकी बदौलत कांग्रेस काल में प्रदेश के विकास कार्य हुए है। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि इसकी गारंटी कि हमारी सरकार बनी तो दो निर्णय होंगे, उनकी सरकार बनते ही मंत्रिमंडल की पहली बैठक में जो निर्णय लिए जाएंगे, पहली मंत्रिमंडल की बैठक में 1 लाख युवाओं को रोजगार, OPS की बहाली की जाएगी। उन्होंने कहा कि पहले निर्णय में प्रदेश के 100000 रिक्त पद भरे जाएंगे और आने वाले समय में कुल 500000 लोगों को रोजगार दिया जाएगा सरकार अपने दूसरे निर्णय निर्णय में ओपीएस की बहाली करेगी प्रदेश के 200000 कर्मचारियों के परिवारों को फायदा पहुंचेगा।

यह खबर भी पढ़ें: शादी से ठीक पहले दूल्हे के साथ ही भाग गई दुल्हन, मां अब मांग रही अपनी बेटी से मुआवजा

पहाड़ की महिलाओं को साधने का प्रयास करते हुए प्रियंका गांधी ने कहा कि उनका जीवन बड़ी कठिन परिस्थितियों से गुजरता है। आप मां बगलामुखी ज्वाला माता और मां नैना देवी की शक्ति के साथ काम करती है। इसलिए कांग्रेस ने तय किया है कि उनकी सरकार बनने पर महिलाओं को पंद्रह ₹1500 प्रतिमाह दिए जाएंगे। साथ ही उन्होंने कहा कि अगर प्रदेश की सत्ता में कांग्रेस की सरकार बनती है तो युवाओं को रोजगार मुहैया करवाने के लिए पुख्ता कदम उठाए जाएंगे, 680 करोड का फंड बनाया जाएगा और स्टार्टअप करने वाले युवाओं को फायदा मिलेगा। उन्होंने जनता को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस का और लोगों का गहरा और अटूट रिश्ता है प्रेम का रिश्ता है इसलिए हमें एकजुट होकर मिलकर चुनाव लड़ना है ताकि पार्टी का और प्रदेश का भला हो सके। प्रियंका गांधी ने सोलन में फूड प्रोसेसिंग यूनिट खोलने की भी बात कही कि इससे प्रदेश के फल सब्जियों को प्रोसेस करने वह उत्पाद बनाने में आसानी होगी। उन्होंने परिवर्तन की प्रतिज्ञा के साथ अपने भाषण खत्म किया। भाषण खत्म होने के साथ ही कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रियंका नहीं आंधी है, दूसरी इंदिरा गांधी है का नारा लगाया।

Download app : अपने शहर की तरो ताज़ा खबरें पढ़ने के लिए डाउनलोड करें संजीवनी टुडे ऐप

"जयपुर में निवेश का अच्छा मौका, जमीन में निवेश के लिए"

JDA अप्रूव्ड प्लॉट्स JAIPUR, मात्र 4 लाख में वाटिका, टोंक रोड, कॉल 9314188188

From around the web