कोचिंग छात्राओं से छेड़छाड़ के आरोपियों की सूचना देने वाले को पुलिस देगी 5 हजार रुपए इनाम

पुलिस अधीक्षक शहर केसर सिंह शेखावत ने दिए आदेश

 
kota news

कोटा। पुलिस अधीक्षक शहर केसर सिंह शेखावत ने कुन्हाड़ी स्थित लैंडमार्क सिटी में कोचिंग छात्राओं से छेड़छाड़ करने के तीन आरोपियों को पकड़वाने में पुलिस की मदद करने व सूचना देने वाले व्यक्ति को 5 हजार रुपए ईनाम देने की घोषणा की है।

कुन्हाड़ी थानाधिकारी गंगासहाय ने बताया कि लैंडमार्क सिटी में 27 सितम्बर की शाम को बाइक सवार तीन व्यक्तियों ने कोचिंग छात्राओं के साथ छेड़छाड़ की थी। इस पर कुन्हाड़ी थाने में अज्ञात तीनों आरोपियों के खिलाफ धारा 354 भादसं व 7/8 पॉक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।

यह खबर भी पढ़ें: शादी से ठीक पहले दूल्हे के साथ ही भाग गई दुल्हन, मां अब मांग रही अपनी बेटी से मुआवजा

तीनों आरोपी 20 से 25 साल के
कुन्हाड़ी थानाधिकारी गंगासहाय ने बताया कि तीनों आरोपी 20 से 25 साल के हैं। कुन्हाड़ी पुलिस वारदात के बाद से तीनों आरोपियों को तलाश में जुटी है। कोचिंग छात्राओ के साथ हुई इस घटना की गम्भीरता को देखते हुए आरोपियों की तलाश करने में पुलिस की मदद करने व सूचना देने वाले व्यक्ति को पुलिस अधीक्षक केसर सिंह शेखावत ने 5 हजार रुपए ेदेन की घोषणा की है। वारदात के समय बाइक के पीछे बैठे युवक ने नीली चैक की शर्ट व नीली जिंस पहनी थी। बाइक चालक काले रंग की शर्ट पहने था। आरोपियों के पास एलॉय व्हील की बाइक है तथा तीनों 20 से 25 वर्ष की आयु के हैं।

यह खबर भी पढ़ें: ऐसा गांव जहां बिना कपड़ों के रहते हैं लोग, जानिए क्या है इसके पीछे की वजह

इन नम्बरों से दे सकते है सूचना
कुन्हाड़ी थाना 9829288832 व 0744.2350755 नम्बर पर सूचना दी जा सकती है। वहीं पुलिस कन्ट्रोल रूम पर 0744.2350777 व मोबाईल 9530442777, 78 पर सूचना दी जा सकती है।

Download app : अपने शहर की तरो ताज़ा खबरें पढ़ने के लिए डाउनलोड करें संजीवनी टुडे ऐप

“जयपुर में अपने घर” का सपना साकार करने का सबसे अच्छा मौका

JDA अप्रूव्ड प्लॉट्स JAIPUR, मात्र 6500/- प्रति वर्गगज वाटिका, टोंक रोड, कॉल 9314188188

From around the web