Delhi में पुलिस ने महिला को जड़े थप्पड़, AAP विधायक ने शेयर किया वीडियो, कहा- क्या ऐसे महिलाओं को सुरक्षा देगी पुलिस

विधायक ने इसे ट्वीट करते हुए कहा कि SHO खुद एक लड़की को थप्पड़ मार रहे हैं। 
Delhi में पुलिस ने महिला को जड़े थप्पड़, AAP विधायक ने शेयर किया वीडियो, कहा- क्या ऐसे महिलाओं को सुरक्षा देगी पुलिस

नई दिल्ली। दिल्ली के जहांगीरपुरी में पुलिस वालों ने एक महिला को कई थप्पड़ जड़े। इस घटना का वीडियो AAP विधायक संदीप झा ने शेयर किया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, वीडियो 31 दिसंबर देर रात का बताया जा रहा है। विधायक ने इसे ट्वीट करते हुए कहा कि SHO खुद एक लड़की को थप्पड़ मार रहे हैं। ऐसे में पुलिस महिलाओं की सुरक्षा कैसे करेगी? उन्होंने SHO पर कार्रवाई करने की मांग की है। 

विज्ञापन: "जयपुर में निवेश का अच्छा मौका" JDA अप्रूव्ड प्लॉट्स, मात्र 4 लाख में वाटिका, टोंक रोड, कॉल 8279269659

पुलिस ने कहा कि रात करीब 12.30 बजे जहांगीरपुरी के एच ब्लॉक में सार्वजनिक जगह पर कुछ लोग उपद्रव कर रहे थे। कुछ लोगों ने शराब भी पी रखी थी। जब पुलिस ने उनसे वहां से जाने को कहा तो वह लोग पुलिस को गाली देने लगे। उन लोगों में महिलाएं और पुरुष दोनों शामिल थे। महिला ने ASI का कॉलर खिंचा, उसे थप्पड़ मारा और कई पुलिसकर्मियों से मारपीट भी की।

यह खबर भी पढ़ें: Interesting : 78 साल के शख्स ने की 18 साल की लड़की से शादी, 2 साल से चल रहा था अफेयर!

आपको बता दे, वीडियो में देखा जा सकता है कि एक पुलिस अधिकारी पहले से सड़क पर खड़ा हुआ है। बाद में पीछे से कई पुलिसवाले एक युवक और महिला को लेकर आ रहे हैं। उनमें से एक पुलिस अधिकारी युवक को मारने के लिए जैसे ही हाथ उठाता है तो एक महिला उन्हें रोकने की कोशिश करती है। 

यह खबर भी पढ़ें: Viral Video: जेब्रा बनकर जंगल में गेड़ी मार रहा था शख्स, वीडियो देख नहीं रोक पायेंगें हंसी

अचानक SHO पीछे मुड़ता है और महिला को खींचकर 2 थप्पड़ मार देता है। इसके बाद पीछे खड़ा दूसरा पुलिस वाला भी उस महिला को थप्पड़ मारने लगता है और पीछे की तरफ धक्का देता है। बाद में महिला वापस आती है और पुलिस अधिकारी को धक्का देती है। CCTV में दिख रहा है कि पुलिस पास में खड़े युवक को ले रही है। कुछ लोग रोकने की कोशिश करते हैं, लेकिन पुलिस नहीं रूकती।

Download app : अपने शहर की तरो ताज़ा खबरें पढ़ने के लिए डाउनलोड करें संजीवनी टुडे ऐप

From around the web