Jharkhand में फिर हुआ पेट्रोल कांड: शादी से मना करने पर प्रेमी ने युवती को जिंदा जलाया, आरोपी गिरफ्तार

झारखंड के दुमका में एक बार फिर से अंकिता हत्याकांड की याद ताजा हो गईं।

 
Jharkhand में फिर हुआ पेट्रोल कांड: शादी से मना करने पर प्रेमी ने युवती को जिंदा जलाया, आरोपी गिरफ्तार

नई दिल्ली। झारखंड के दुमका में एक बार फिर से अंकिता हत्याकांड की याद ताजा हो गईं। दुमका में एक शादीशुदा सनकी आशिक ने युवती को पेट्रोल डालकर जिंदा जला दिया। यह मामला जरमुंडी थाना क्षेत्र के भालकी गांव का है। लड़की का कसूर सिर्फ इतना था कि उसने उस दरिंदे से शादी करने से मना कर दिया था। लड़की के मना करने पर उसे इतना गुस्सा आया कि उसने बेचारी को जिंदा जला दिया।

यह घटना जरमुंडी थाना क्षेत्र के भालकी भरतपुर गांव में बीते गुरुवार की रात हुई। घटना में एक 19 वर्षीय युवती मारुति कुमारी को पेट्रोल डाल कर जला दिया गया। युवती को गंभीर हालत में दुमका के मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती किया गया है। जहां प्राथमिक उपचार के बाद घायल की नाजुक हालत को देखते हुए उसके बेहतर इलाज के लिए ‘रिम्स’ रांची रेफर कर दिया गया है। सूत्रों के मुताबिक पहले दोनों के बीच प्रेम प्रसंग चल रहा था। अब दोनों में ब्रेकअप हो गया था। लड़की ने शादी से इनकार कर दिया था।

यह खबर भी पढ़ें: लंदन से करोड़ों की ‘बेंटले मल्सैन’ कार चुराकर पाकिस्तान ले गए चोर! जाने क्या है पूरा मामला?

पहले से शादीशुदा था आरोपी
जानकारी के मुताबिक पीड़िता मारुति कुमारी और आरोपी राजेश राउत के बीच पहले से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। इसी साल फरवरी में राजेश राउत की शादी होने पर मारुति कुमारी ने उससे ब्रेकअप कर लिया था। हालांकि आरोपी राजेश उससे दूसरी शादी करना चाहता था। इसके लिए वो हमेशा मारुति पर शादी करने का दबाव बना रहा था। आरोपी ने पीड़िता से कहा था कि यदि वो उससे शादी नहीं करेगी, तो वो उसे जान से मार देगा। गुरुवार देर रात करीब एक बजे आरोपी मारुति के घर में घुसा और पेट्रोल डालकर उसे जिंदा जला दिया।


स्नातक की तैयारी कर रही थी
युवती भालकी गांव में मामा के घर में रहकर स्नातक की तैयारी कर रही थी। 2021 में उसकी मुलाकात आरोपी राजेश से हुई थी। इसके बाद वह उससे दूसरी शादी करना चाहता था। युवती के परिजन इसके लिए तैयार नहीं हुए, इससे खफा होकर उसने इस वारदात को अंजाम दे दिया। 

यह खबर भी पढ़ें: विदाई के समय अपनी ही बेटी के स्तनों पर थूकता है पिता, फिर मुड़वा देता है सिर, जानें क्यों?

आरोपी हुआ गिरफ्तार
जरमुंडी के एसडीपीओ शिवेन्द्र ने बताया कि आरोपी राजेश राउत को गिरफ्तार कर लिया गया है। वह दुमका जिले के रामगढ़ थाना अंतर्गत महेशपुर गांव का रहने वाला है। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। इधर जिला प्रशासन द्वारा पीड़िता के बेहतर इलाज के लिए एक लाख रुपये उपलब्ध कराए गए हैं। उसे बेहतर इलाज के लिए रांची भेजा गया है।

पहले भी हो चुकी है वारदात
बता दें इसके पहले भी झारखंड के दुमका में ही एक नाबालिग बेटी अंकिता को विशेष समुदाय के 2 दरिंदों ने पेट्रोल छिड़क कर आग के हवाले कर दिया था। इलाज के क्रम में नाबालिक बच्ची अंकिता की मौत रिम्स अस्पताल में हो गई थी।

Download app : अपने शहर की तरो ताज़ा खबरें पढ़ने के लिए डाउनलोड करें संजीवनी टुडे ऐप

“जयपुर में अपने घर” का सपना साकार करने का सबसे अच्छा मौका

JDA अप्रूव्ड प्लॉट्स JAIPUR, मात्र 6500/- प्रति वर्गगज वाटिका, टोंक रोड, कॉल 9314188188

From around the web