उदयपुर-अहमदाबाद रेलवे ट्रैक पर विस्फोट की आवाज से दहशत, प्रधानमंत्री मोदी ने 13 दिन पहले किया था उद्घाटन

उदयपुर। उदयपुर-अहमदाबाद रेल लाइन पर रात में विस्फोट की आवाज से हड़कंप मच गया। जानकारी के मुताबिक विस्फोट की आवाज ओडा पुल से आई थी। इसके बाद ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर देखा तो नया ट्रैक क्षतिग्रस्त मिला। लोगों ने इसकी सूचना तुरंत रेलवे को दी। लोगों की सजगता की वजह से बड़ा हादसा टल गया।
विज्ञापन: "जयपुर में निवेश का अच्छा मौका" JDA अप्रूव्ड प्लॉट्स, मात्र 4 लाख में वाटिका, टोंक रोड, कॉल 8279269659
दरअसल, यह रेल लाइन 31 अक्टूबर से ही शुरू हुई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस ट्रैक का उद्घाटन किया था। वहीं रविवार की सुबह जिला कलेक्टर ताराचंद मीणा केवड़ा की नाल स्थित ओढ़ा रेलवे पुल का निरीक्षण करने पहुंचे। उन्होंने पुलिस प्रशासन के अधिकारियों से घटना की विस्तृत जानकारी ली।
यह खबर भी पढ़ें: बेटी से मां को दिलाई फांसी, 13 साल तक खुद को अनाथ मानती रही 19 साल की बेटी, जाने क्या था मामला
इस घटना के बाद राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि ओडा रेलवे पुल पर रेल पटरियों को नुकसान पहुंचाने की घटना चिंताजनक है। पुलिस और प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी मौक पर हैं। डीजी पुलिस को घटना की तह तक जाने के निर्देश दिए हैं। सीएम ने कहा कि रेलवे को पुल के पुनर्संचालन में पूरी तरह से सहयोग किया जाएगा। इस मार्ग के रेल यात्रियों को गंतव्य तक पहुंचाया जा रहा है।
यह खबर भी पढ़ें: शादी किए बगैर ही बन गया 48 बच्चों का बाप, अब कोई लड़की नहीं मिल रही
कलेक्टर ताराचंद मीणा ने इस मामले की जांच के आदेश दिए हैं। उन्होंने कहा कि हम इस मामले को लेकर सजगता से कार्य कर रहे हैं। साथ ही आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने के निर्देश दिए गए हैं।
यह खबर भी पढ़ें: शादी से ठीक पहले दूल्हे के साथ ही भाग गई दुल्हन, मां अब मांग रही अपनी बेटी से मुआवजा
यह घटना उदयपुर-सलूम्बर मार्ग पर केवड़े की नाल में ओडा रेलवे पुल पर हुई है। इस घटना के बाद ग्रामीणों ने बताया कि रात में विस्फोट की जोरदार आवाज सुनाई दी। इसके बाद कुछ लोग सुबह रेलवे ट्रैक पर पहुंचे तो वहां पटरी क्षतिग्रस्त थीं। इसके बाद आनन-फानन में रेलवे को इसकी जानकारी दी गई। साथ ही वहां लाल कपड़ा बांध दिया। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन को भी इस बारे में सूचित किया।
यह खबर भी पढ़ें: ऐसा गांव जहां बिना कपड़ों के रहते हैं लोग, जानिए क्या है इसके पीछे की वजह
इस घटना को किसने अंजाम दिया है, इसकी जानकारी के लिए जिला प्रशासन ने जांच के आदेश दिए हैं। साथ ही कलेक्टर ने कहा कि इस तरह की घटना को अंजाम देने वाले आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाए।
Download app : अपने शहर की तरो ताज़ा खबरें पढ़ने के लिए डाउनलोड करें संजीवनी टुडे ऐप