PM Modi Stops Convoy: एंबुलेंस को रास्ता देने के लिए PM मोदी ने रुकवाया अपना का काफिला, जानिए पूरा मामला...

प्रधानमंत्री नई वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाने के लिए अहमदाबाद से गांधीनगर जा रहे थे। 
 
pm modi

अहमदाबाद। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के गुजरात दौरे के दूसरे दिन एक एंबुलेंस को रास्ता देने के लिए उनका काफिला हाईवे पर रुक गया। प्रधानमंत्री नई वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाने के लिए अहमदाबाद से गांधीनगर जा रहे थे। उसी दौरान हाईवे पर एंबुलेंस देखकर PM का काफिला रोका गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिन के गुजरात दौरे पर हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने गांधीनगर स्टेशन पर गांधीनगर-मुंबई सेंट्रल वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह देश की तीसरी वंदे भारत ट्रेन है। प्रधानमंत्री ने गांधीनगर से कालूपुर तक नई ट्रेन में सफर भी किया। ट्रेन में उनके साथ रेलवे कर्मचारी, महिला उद्यमी और कई युवा भी मौजूद रहे।


यह खबर भी पढ़ें: महिला के हुए जुड़वां बच्चे, DNA Test में दोनों के पिता अलग, क्या कहना है मेडिकल साइंस का?

अब वह शाम को अंबाजी मंदिर में दर्शन और पूजा करेंगे। मोदी अंबाजी में 7,200 करोड़ रुपए की परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे। PM गब्बर तीर्थ में महा आरती में भी शामिल होंगे। साथ ही उन्होंने कहा, वंदे भारत और मेट्रो ट्रेन के शुभारंभ के बाद पीएम ने अपने संबोधन में कहा, मेरे अहमदावादियों, आपको सौ-सौ सलाम करता हूं, क्योंकि, अभी नवरात्र का त्योहार है और गुजरात में आप रात भर गरबा खेलते हैं। इसके बीच भी आप इतनी बड़ी संख्या में यहां मौजूद हैं। इतना बड़ा जनसैलाब मैंने अहमदाबाद में पहली बार देखा है। इसका मतलब है कि अहमदाबाद के लोग मेट्रो का महत्व अच्छी तरह से जानते हैं। वंदे भारत ट्रेन की सवारी करने के बाद मोदी ने कहा कि 21वीं सदी के भारत के सभी शहरों को नई गति मिलने वाली है। 

Download app : अपने शहर की तरो ताज़ा खबरें पढ़ने के लिए डाउनलोड करें संजीवनी टुडे ऐप

“जयपुर में अपने घर” का सपना साकार करने का सबसे अच्छा मौका

JDA अप्रूव्ड प्लॉट्स JAIPUR, मात्र 6500/- प्रति वर्गगज वाटिका, टोंक रोड, कॉल 9314188188

From around the web