NSA अजीत डोभाल ने कहा, इस्लाम का अर्थ ही शांति और कल्याण है, जानिए और क्या कहा...

नई दिल्ली। NSA अजीत डोभाल इंडिया ने इस्लामिक कल्चरल सेंटर में कहा, इस्लाम में जिहाद का मतलब इंद्रियों और अहंकार के खिलाफ लड़ाई है, न कि निर्दोषों के खिलाफ। अतिवाद और कट्टरता, धर्म का बिगड़ा हुआ रूप हैं। इनके खिलाफ लड़ाई को धर्म विशेष के लिए टकराव के तौर पर नहीं देखना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि भारत और इंडोनेशिया दोनों ही आतंकवाद और अलगाववाद के शिकार रहे हैं। काफी हद तक इन चुनौतियों पर काबू पा लिया है, लेकिन सीमा पार से हो रहा आतंकवाद और ISIS से प्रेरित घटनाएं मानवता के लिए खतरा हैं। उलेमाओं की ये चर्चा हिंसक चरमपंथ, आतंकवाद और कट्टरता के खिलाफ लड़ाई को मजबूत करेगी।
विज्ञापन: "जयपुर में निवेश का अच्छा मौका" JDA अप्रूव्ड प्लॉट्स, मात्र 4 लाख में वाटिका, टोंक रोड, कॉल 8279269659
NSA ने इस्लाम की तारीफ करते हुए कहा, इस्लाम कहता है कि जिहाद का सबसे उत्कृष्ट रूप जिहाद अफजल है, यानी किसी का इंद्रियों या अहंकार के खिलाफ जिहाद, न कि निर्दोषों के खिलाफ। ऐसा लक्ष्य जिसके लिए अतिवाद, कट्टरता और धर्म गलत इस्तेमाल होता है। वो सही नहीं है, बल्कि धर्म का बिगड़ा रूप है, जिसके खिलाफ आवाज उठाने की जरूरत है। इस्लाम का अर्थ ही शांति और कल्याण (सलामती/अस्सलाम) है। जबकि अतिवाद और आतंकवाद इसके एकदम उलट हैं। ऐसी ताकतों के विरोध को धर्म विशेष के साथ टकराव के रूप में नहीं देखना चाहिए। यह सिर्फ एक चाल है।
यह खबर भी पढ़ें: लंदन से करोड़ों की ‘बेंटले मल्सैन’ कार चुराकर पाकिस्तान ले गए चोर! जाने क्या है पूरा मामला?
डोभाल ने कहा, हमें धर्मों के वास्तविक संदेश पर ध्यान देना चाहिए, जो मानवता, शांति और आपसी समझ सिखाते हैं। पवित्र कुरान भी यही कहती है कि एक आदमी को मारना पूरी मानवता को मारने जैसा है और एक को बचाना, पूरी इंसानियत को बचाने के बराबर है। हमारे लोकतंत्र में हेट स्पीच, प्रोपेगेंडा, हिंसा, विवादों और स्वार्थ पूरा करने के लिए धर्म के दुरुपयोग के लिए कोई जगह नहीं है। हमारे युवा इस ओर खास ध्यान दें। वे अक्सर कट्टरता का सॉफ्ट टारगेट होते हैं। लेकिन अगर उनकी एजर्नी सही दिशा में लगाई जाए तो वे बदलाव लाने और किसी भी समाज की तरक्की में सबसे आगे आ सकते हैं।
यह खबर भी पढ़ें: महिला के हुए जुड़वां बच्चे, DNA Test में दोनों के पिता अलग, क्या कहना है मेडिकल साइंस का?
उलेमाओं की चर्चा तीन सत्र में होगी। इसके पहले सेशन में इस्लाम पर निरंतरता और बदलाव, दूसरे सेशन में इंटरफेथ सोसायटी में सामंजस्य: प्रैक्टिस और एक्सपीरियंस और तीसरा सेशन में भारत और इंडोनेशिया में कट्टरता और उग्रवाद का मुकाबला पर बात होगी। इस इवेंट में इंडोनेशिया के मंत्री डॉ. मोहम्मद महफुद एमडी भी हिस्सा ले रहे हैं। उनके साथ उलेमाओं का एक हाई लेवल डेलिगेशन भी आया है। जो भारतीय उलेमाओं के साथ चर्चा करेंगे। NSA डोवाल ने इस साल मार्च में दूसरे भारत-इंडोनेशिया सिक्योरिटी डायलॉग के लिए इंडोनेशिया गए थे। उन्होंने ही महफुद को भारत आने का न्योता दिया था। इस इवेंट में 3 सेशन पर चर्चा होगी।
Download app : अपने शहर की तरो ताज़ा खबरें पढ़ने के लिए डाउनलोड करें संजीवनी टुडे ऐप