दिल्ली में 4 दिसंबर को होंगे नगर निगम के चुनाव, इस दिन आएंगे नतीजे

 
voting

चुनाव आयुक्त ने कहा कि दिल्ली नगर निगम में अब 250 वार्ड निर्धारित किये गए हैं। हम उनके चुनाव के लिए तैयार हैं। उन्होंने कहा कि 250 वार्ड में से 42 को SC के लिए रिज़र्व किया गया है। वहीं महिलाओं के लिए 50% सीट आरक्षित हैं।

नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के नगर निगम के लिए चुनाव की तारीख का ऐलान हो गया है। एमसीडी चुनाव 4 दिसंबर को होंगे। वहीं 7 दिसंबर को मतों की गणना होगी। दिल्ली के राज्य चुनाव आयोग ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इसकी जानकारी दी। चुनाव आयुक्त डॉ विजय देव ने कहा कि नोटिफिकेशन 7 नवंबर को जारी होंगे। वहीं नामांकन की अंतिम तारीख 14 नवंबर होगा।

विज्ञापन: "जयपुर में निवेश का अच्छा मौका" JDA अप्रूव्ड प्लॉट्स, मात्र 4 लाख में वाटिका, टोंक रोड, कॉल 8279269659

चुनाव आयुक्त ने कहा कि दिल्ली नगर निगम में अब 250 वार्ड निर्धारित किये गए हैं। हम उनके चुनाव के लिए तैयार हैं। उन्होंने कहा कि 250 वार्ड में से 42 को SC के लिए रिज़र्व किया गया है। वहीं महिलाओं के लिए 50% सीट आरक्षित हैं। 250 वार्ड दिल्ली में हैं, इसमें 42 सीट एससी के लिए और इन 42 में 21 सीट एससी महिलाओं के आरक्षित हैं। वहीं 104 सीट महिलाओं के लिए आरक्षित हैं।

यह खबर भी पढ़ें: शादी से ठीक पहले दूल्हे के साथ ही भाग गई दुल्हन, मां अब मांग रही अपनी बेटी से मुआवजा

उन्होंने कहा कि दिल्ली में 1 जनवरी 2022 तक 1,46,73,847 वोटर्स हैं। पिछली बार की तरह EVM से वोटिंग होगी। आज से ही मॉडल कोड ऑफ कंडक्ट लागू हो गया है। रात 10 बजे से सुबह 6 बजे तक लाउड स्पीकर पर पाबंदी रहेगी। उम्मीदवार खर्च अधिकतम 5.75 लाख से बढ़ाकर 8 लाख रुपये किया गया है।

दिल्ली के राज्य चुनाव आयुक्त डॉ विजय देव से सवाल पूछा कि पहले से अटकलें लग रही थी कि गुजरात चुनाव के साथ ही दिल्ली में नगर निगम के चुनाव होंगे, तो अब जब यह अटकल सही साबित हो गई है तो इसका कैसे जवाब देंगे?

यह खबर भी पढ़ें: ऐसा गांव जहां बिना कपड़ों के रहते हैं लोग, जानिए क्या है इसके पीछे की वजह

इस सवाल पर विजय देव ने कहा कि एसेंबली चुनाव केंद्रीय चुनाव आयोग के पास है, जबकि नगर निगम चुनाव की ज़िम्मेदारी हमारे पास है, हम अपनी तैयारियों के हिसाब से काम कर रहे हैं।

Download app : अपने शहर की तरो ताज़ा खबरें पढ़ने के लिए डाउनलोड करें संजीवनी टुडे ऐप

From around the web