Mulayam Singh Yadav: मुलायम सिंह यादव की हालत गंभीर, ICU में भर्ती, इमरजेंसी में दिल्ली भागे अखिलेश और अपर्णा यादव

 
Mulayam Singh Yadav

मेदांता अस्पताल में भर्ती मुलायम सिंह यादव (Mulayam Singh Yadav) की हालत अचानक बिगड़ गई। उन्हें आईसीयू में भर्ती कराया गया है। गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में पूरा समाजवादी कुनबा जुटने लगा है। डॉक्टर खास तौर पर पूर्व सीएम की निगरानी कर रहे हैं।

 

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव (Mulayam Singh Yadav) की तबीयत अचानक बिगड़ने खबर आ रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, उन्हें मेदांता अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया है। शिवपाल यादव और प्रतीक यादव मेदांता में ही मौजूद हैं। अखिलेश यादव, डिंपल यादव और अपर्णा यादव भी दिल्ली पहुंच चुके हैं। खुद डॉ. नरेश त्रेहन मुलायम सिंह यादव के स्वास्थ्य की निगरानी कर रहे हैं।

तकरीबन 82 साल के हो चुके मुलायम सिंह यादव का स्वास्थ्य लगातार खराब चल रहा था। उन्हें जून में गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वह अभी तक अस्पताल के प्राइवेट वार्ड में ही भर्ती थे। रविवार दोपहर अचानक उनको सांस लेने में दिक्कत महसूस होने लगी। इसके बाद उन्हें तत्काल आईसीयू में शिफ्ट कर दिया गया। जांच में पता चला कि उनका ऑक्सिजन लेवल और ब्लड प्रेशर कम हो गया था।

यह खबर भी पढ़ें: शादी किए बगैर ही बन गया 48 बच्चों का बाप, अब कोई लड़की नहीं मिल रही

जानकारी के मुताबिक, मेदांता के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. नरेश त्रेहन खुद मुलायम सिंह यादव की निगरानी कर रहे हैं। शिवपाल यादव और मुलायम के दूसरे बेटे प्रतीक यादव पहले से ही दिल्ली में मौजूद हैं। वहीं सेहत खराब होने की खबर सुनने के बाद अखिलेश यादव और अपर्णा यादव भी दिल्ली पहुंच गए। समाजवादी पार्टी के ट्विटर हैंडल से भी इस बात की पुष्टि की गई है। सपा ने लिखा है कि आदरणीय नेताजी गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल के आईसीयू में भर्ती हैं, उनकी हालत स्थिर है। वरिष्ठ डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज चल रहा है।

यह खबर भी पढ़ें: शादी से ठीक पहले दूल्हे के साथ ही भाग गई दुल्हन, मां अब मांग रही अपनी बेटी से मुआवजा

प्रियंका गांधी ने जताई चिंता
वहीं इस बीच, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा ने समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता मुलायम सिंह यादव के अस्वस्थ होने पर चिंता जताई और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। प्रियंका गांधी ने ट्वीट किया, ‘‘मुलायम सिंह यादव जी की बिगड़ती सेहत के बारे में सुनकर हम सब चिंतित हैं और उनके जल्द स्वस्थ होने के लिए प्रार्थना कर रहे हैं।

यह खबर भी पढ़ें: ऐसा गांव जहां बिना कपड़ों के रहते हैं लोग, जानिए क्या है इसके पीछे की वजह

डेप्युटी सीएम ने किया ट्वीट
डेप्युटी सीएम केशव मौर्य ने ट्वीट किया कि यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव जी की सेहत खराब होने की मीडिया के माध्यम से जानकारी प्राप्त हुई। मैं भगवान से उनके शीघ्र स्वस्थ्य होने की कामना और प्रार्थना करता हूं। बृजेश पाठक ने ट्वीट किया कि मैं प्रभु श्री राम जी से मुलायम सिंह यादव जी के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ और दीर्घायु जीवन के लिए प्रार्थना करता हूं। कांग्रेस नेता प्रमोद कृष्णम ने भी कहा कि समाजवादी पार्टी के “संस्थापक”आदरणीय मुलायम सिंह यादव जी के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूँ।

Download app : अपने शहर की तरो ताज़ा खबरें पढ़ने के लिए डाउनलोड करें संजीवनी टुडे ऐप

“जयपुर में अपने घर” का सपना साकार करने का सबसे अच्छा मौका

JDA अप्रूव्ड प्लॉट्स JAIPUR, मात्र 6500/- प्रति वर्गगज वाटिका, टोंक रोड, कॉल 9314188188

From around the web