Mulayam Singh Yadav Health: मुलायम सिंह यादव CCU में एडमिट, उनसे मिलने केंद्रीय मंत्री बघेल पहुंचे मेदांता

मुलायम सिंह के स्वास्थ्य का हाल जानने मेदांता आए कार्यकर्ताओं से धर्मेंद्र यादव मिले। 
 
Mulayam Singh Yadav Health: मुलायम सिंह यादव CCU में एडमिट, उनसे मिलने केंद्रीय मंत्री बघेल पहुंचे मेदांता

लखनऊ। UP के पूर्व CM और सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव की तबीयत स्थिर बनी हुई है। सोमवार दोपहर को मेदांता अस्पताल ने पहला हेल्थ बुलेटिन जारी किया। इसमें सिर्फ इतना बताया गया है कि वह सीसीयू यानी क्रिटिकल केयर यूनिट में एडमिट हैं। स्पेशलिस्ट डॉक्टरों की टीम उनका ट्रीटमेंट कर रही है। उनकी बीमारी, ब्लड प्रेशर या ऑक्सीजन लेवल से जुड़ी हुई कोई जानकारी नहीं दी गई है। 

यह खबर भी पढ़ें: ऐसा गांव जहां बिना कपड़ों के रहते हैं लोग, जानिए क्या है इसके पीछे की वजह

मुलायम सिंह के स्वास्थ्य का हाल जानने मेदांता आए कार्यकर्ताओं से धर्मेंद्र यादव मिले। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि नेताजी के स्वास्थ्य में सुधार हो रहा है, दुआओं की जरूरत है। बीती शाम को मुलायम सिंह की तबीयत ज्यादा बिगड़ गई थी। इसके बाद उन्हें सीसीयू में वेंटिलेटर पर रखा गया। अखिलेश यादव और राम गोपाल यादव के अलावा परिवार के सभी लोग मेदांता हॉस्पिटल पहुंचे। वहां उन्होंने डॉक्टरों से बातचीत की। सोमवार को शिवपाल यादव भी अस्पताल पहुंचे। 

यह खबर भी पढ़ें: शादी से ठीक पहले दूल्हे के साथ ही भाग गई दुल्हन, मां अब मांग रही अपनी बेटी से मुआवजा

तो वही केंद्रीय राज्यमंत्री एसपी सिंह बघेल भी मेदांता अस्पताल पहुंचे। उन्होंने अखिलेश से उनकी सेहत की जानकारी ली। बघेल ने कहा कि नेता जी की तबीयत के बारे में जैसे ही पता चला मैं तुरन्त आगरा से मेदांता आया हूं। ईश्वर से उनके अच्छे स्वास्थ्य की कामना करता हूं।" मुलायम की तबीयत बिगड़ने के बाद आगरा, मुजफ्फरनगर, वाराणसी, कानपुर, लखनऊ समेत अलग-अलग शहरों में हवन-पूजन चल रहा है। सपा कार्यकर्ता अपने नेता के लिए महा मृत्युंजय जाप भी करवा रहे है। मंदिरों में होने वाले इन अनुष्ठान के फोटो और वीडियो ट्विटर और फेसबुक पर पोस्ट किए जा रहे हैं। मुलायम की सेहत के लिए दुआएं मांगी जा रही हैं।

Download app : अपने शहर की तरो ताज़ा खबरें पढ़ने के लिए डाउनलोड करें संजीवनी टुडे ऐप

“जयपुर में अपने घर” का सपना साकार करने का सबसे अच्छा मौका

JDA अप्रूव्ड प्लॉट्स JAIPUR, मात्र 6500/- प्रति वर्गगज वाटिका, टोंक रोड, कॉल 9314188188

From around the web