Mamata Banerjee: जय श्रीराम के नारे से फिर भड़कीं ममता, नाराज हुई CM ने मंच पर जाने से किया इनकार

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को पश्चिम बंगाल की पहली वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाई। कार्यक्रम हावड़ा स्टेशन पर हो रहा था और PM अहमदाबाद से इसमें वर्चुअली जुड़े। बंगाल की CM ममता बनर्जी भी इसमें शामिल होने पहुंची। जब ममता मंच पर जा रही थीं, तब भीड़ से जय श्रीराम के नारे लगने लगे। हंगामे के दौरा ममता के साथ रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव समेत 4 केंद्रीय मंत्री भी इस दौरान मौजूद थे। इस पर ममता भड़क गईं और मंच पर बैठने से इनकार कर दिया। इसके बाद रेल मंत्री और राज्यपाल सी वी आनंद बोस ने ममता को मनाने की कोशिश की, लेकिन वे नहीं मानीं। हालांकि बाद में ममता स्टेज के सामने दर्शक दीर्घा में कुर्सी लगाकर बैठ गईं। बाद में उन्होंने अपना संबोधन भी दिया।
विज्ञापन: "जयपुर में निवेश का अच्छा मौका" JDA अप्रूव्ड प्लॉट्स, मात्र 4 लाख में वाटिका, टोंक रोड, कॉल 8279269659
कार्यक्रम के दौरान ममता बनर्जी ने कहा कि आज उनके लिए काफी खुशी का दिन है। जब वे रेल मंत्री थीं, तब उन्होंने तारातला जोका मेट्रो स्टेशन का उद्घाटन किया था। उस समय प्रतिभा पाटिल वहां आई थीं। उन्होंने कहा कि उन 5 परियोजनाओं में से 4 उनके रेल मंत्री होने के समय की थीं। साथ ही उन्होंने पीएम मोदी को धन्यवाद देते हुए कहा कि उन्हें खुशी है कि प्रधानमंत्री ने इसका उद्घाटन किया। उन्होंने आगे कहा कि अब उन्हें बेहाला में उनका ड्रीम प्रोजेक्ट जल्द पूरा होता हु आ नजर आ रहा है। ममता ने कहा कि जब वो रेलमंत्री थीं तो उन्होंने 50 विश्व स्तरीय स्टेशन के लिए एक पत्र प्रस्तुत किया था। इस लिस्ट में जलपाईगुड़ी का नाम भी शामिल था। ममता ने इस बात पर खुशी जताई की अब उनकी इच्छा पूरी हो सकेगी।
यह खबर भी पढ़ें: Life Hack : खाने से एक्स्ट्रा चिकनाई निकालने का ये धांसू जुगाड़ देख हैरान हो जाओगे आप भी! , देखे Video
तो वहीं, मेट्रो रेल की सवारी के बाद रेल मंत्री वैष्णव ने तारातला में मीडिया के सवाल पर कहा कि मुख्यमंत्री को आदर और सम्मान के साथ आमंत्रित किया गया था। ऐसी कोई बात नहीं हुई के नाराज होने की बात हो। कार्यकर्ता तो नारे लगाते ही हैं।
Download app : अपने शहर की तरो ताज़ा खबरें पढ़ने के लिए डाउनलोड करें संजीवनी टुडे ऐप