इन 5 लोगों को भूलकर भी नहीं खाने चाहिए मखाने, सेहत को होते हैं ये नुकसान

Disadvantages of eating too much makhana: सेहत के लिए इतना फायदेमंद होने के बावजूद क्या आप जानते हैं आखिर किन लोगों को मखाना खाने से परहेज करना चाहिए। आइए जानते हैं किन लोगों को मखाना फायदे की जगह नुक
नई दिल्ली। Side Effects Of Makhana: मखाने में मौजूद पोषक तत्वों के कारण लोग इसे व्रत में भी खाना पसंद करते हैं। मखाने में एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटी-बैक्टीरियल, कैल्शियम, मैग्नीशियम और प्रोटीन जैसे कई गुण पाए जाते हैं। इतना ही नहीं मखाने में कैलोरी की मात्रा बहुत कम पाई जाती है। जिसकी वजह से लोग इसे अपनी वेट लॉस जर्नी में भी शामिल करते हैं। सेहत के लिए इतना फायदेमंद होने के बावजूद क्या आप जानते हैं आखिर किन लोगों को मखाना खाने से परहेज करना चाहिए। आइए जानते हैं किन लोगों को मखाना फायदे की जगह नुकसान पहुंचा सकता है।
विज्ञापन: "जयपुर में निवेश का अच्छा मौका" JDA अप्रूव्ड प्लॉट्स, मात्र 4 लाख में वाटिका, टोंक रोड, कॉल 8279269659
सेहत से जुड़ी इन समस्याओं के होने पर न खाएं मखाने
गैस्ट्रिक समस्या: मखाने में फाइबर और प्रोटीन की उच्च मात्रा पाई जाती है, जिसकी वजह से यह पचने में अधिक समय लेता है। ऐसे में अगर आपको गैस्ट्रिक या ब्लोटिंग जैसी पेट से जुड़ी कोई परेशानी हो रही है तो मखाने का सेवन तुरंत बंद कर दें। मखाने का सेवन आपकी समस्या को और बढ़ा सकता है।
किडनी स्टोन: अगर आपको किडनी स्टोन की शिकायत है तो मखाने का सेवन बेहद सीमित मात्रा में या फिर ना ही करें। दरअसल, मखाने में कैल्शियम प्रचूर मात्रा में पाया जाता है। इसका अधिक सेवन करने से शरीर में कैल्शियम की मात्रा बढ़ जाएगी और आपके स्टोन का आकार भी बढ़ सकता है।
यह खबर भी पढ़ें: शादी से ठीक पहले दूल्हे के साथ ही भाग गई दुल्हन, मां अब मांग रही अपनी बेटी से मुआवजा
कॉमन फ्लू: अगर आप कॉमन फ्लू, कोल्ड या डायरिया से जूझ रहे हैं, तो आपको मखानों का सेवन नहीं करना चाहिए। फ्लू में मखानों का सेवन आपकी तबीयत को खराब कर सकता है।
दस्त की समस्या: मखाना में मौजूद फाइबर दस्त पीड़ितों के लिए अच्छा नहीं माना जाता है। दरअसल, मखाने में मौजूद फाइबर का एक मुख्य काम बाउल मूवमेंट को बेहतर बनाना होता है। ऐसे में जब किसी व्यक्ति को कब्ज की समस्या होती है तो उसे फाइबर रिच फूड खाने की सलाह दी जाती है। लेकिन अगर आप पहले से ही दस्त से पीड़ित हैं तो मखाने का सेवन न करें। यह आपकी समस्या को और बढ़ा सकता है।
यह खबर भी पढ़ें: ऐसा गांव जहां बिना कपड़ों के रहते हैं लोग, जानिए क्या है इसके पीछे की वजह
एलर्जी की समस्या: मखाना का ज्यादा सेवन करने से एलर्जी की समस्या हो सकती है। क्योंकि मखाने में स्टार्च मौजूद होता है, जिसके कारण आपके शरीर में भी स्टार्च की मात्रा बढ़ सकती है। ऐसे में मखाना खाने से कुछ लोगों को एलर्जी की समस्या हो सकती है। इसलिए आप मखाने का सेवन सीमित मात्रा में करें।
Download app : अपने शहर की तरो ताज़ा खबरें पढ़ने के लिए डाउनलोड करें संजीवनी टुडे ऐप