Maharashtra: महिला रिपोर्टर ने नहीं लगाई थी बिंदी, संभाजी भिड़े ने बात करने से इनकार, जानिए पूरा मामला...

मुंबई। महाराष्ट्र के हिंदुत्ववादी सामाजिक कार्यकर्ता संभाजी भिड़े ने बीते दिन एक महिला पत्रकार से बात करने से इनकार कर दिया, क्योंकि उसने 'बिंदी' नहीं लगाई थी। यह घटना दक्षिण मुंबई में राज्य सचिवालय में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की बैठक के बाद हुई, जब पत्रकार ने भिड़े से बात करनी चाही। इसका वीडियो भी शेयर किया जा रहा है।
विज्ञापन: जयपुर में निवेश का अच्छा मौका JDA अप्रूव्ड प्लॉट्स, मात्र 3.21 लाख में वाटिका, टोंक रोड, कॉल 8279269659
इसमें दिख रहा है कि पत्रकार भिंडे से कुछ पूछती है, तभी वह मराठी में महिला से कहते हैं कि उसे बाइट लेने के लिए आने से पहले बिंदी लगानी चाहिए। वह कहते हैं कि एक महिला भारत माता के समान है और भारत माता विधवा नहीं है, इसलिए उसे बिंदी नहीं लगाकर विधवा की तरह नहीं दिखना चाहिए। इसके बाद वह बात करने से इनकार कर देते हैं।
यह खबर भी पढ़ें: शादी से ठीक पहले दूल्हे के साथ ही भाग गई दुल्हन, मां अब मांग रही अपनी बेटी से मुआवजा
इस पूरे मामले पर महिला रिपोर्टर ने अपना पक्ष रखा है। उसने ट्वीट किया- हम लोगों की उम्र देखकर उनका सम्मान करते हैं लेकिन लोगों को भी सम्मान के योग्य होना चाहिए। बिंदी लगाना या नहीं लगाना, उसकी निजी पसंद है। हम एक लोकतांत्रिक देश में रहते हैं। वीडियो के वायरल होने के बाद महाराष्ट्र राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष रूपाली चाकणकर ने भिड़े को नोटिस जारी किया है और इस टिप्पणी के लिए स्पष्टीकरण मांगा है। उनका कहना है कि भिड़े पर कार्रवाई होनी चाहिए। उन्होंने बार-बार महिलाओं को नीचा दिखाने वाले इस तरह के अपमानजनक बयान दिए हैं।
Download app : अपने शहर की तरो ताज़ा खबरें पढ़ने के लिए डाउनलोड करें संजीवनी टुडे ऐप