Magician OP Sharma: नहीं रहे मशहूर जादूगर ओपी शर्मा, अस्पताल में ली अंतिम सांस, 'भूत बंगला' में करते थे निवास

कानपुर। मशहूर जादूगर ओपी शर्मा का शनिवार की देर रात निधन हो गया। 70 वर्षीय शर्मा शहर के बर्रा स्थित भूत बंगला में रहते थे। वह लंबे समय से बीमार चल रहे थे। कानपुर के फार्च्यून अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। शर्मा के निधन के साथ ही भारत में ‘जादूगरी’ के एक अध्याय के सफर का हमेशा के लिए अंत हो गया। वह समाजवादी पार्टी के टिकट पर गोविंद नगर विधानसभा क्षेत्र से चुनाव भी लड़े थे।
ओपी शर्मा के निधन के साथ ही भारत में जादूगरी के एक अध्याय का अंत हो गया है। दिल के साफ और बेहद मिलनसार जादूगर ओपी शर्मा दो साल पहले जब कोरोना महामारी चरम पर थी तब उसकी चपेट में आए थे। दहशत के उस दौर में ओपी शर्मा अस्पताल में कोविड-19 के जानलेवा वायरस को हरा कर जिंदगी की जंग जीतने के बाद घर लौट आए थे। लेकिन उनके निधन की खबर सामने आ गई। उन्होंने फॉर्च्यून हॉस्पिटल में अंतिम सांस ली। उनके निधन की सूचना मिलते ही शहर में शोक की लहर दौड़ गई। रंगमंच और इंद्रजाल की दुनिया का हर शख्स गमगीन हो गया।
यह खबर भी पढ़ें: ऐसा गांव जहां बिना कपड़ों के रहते हैं लोग, जानिए क्या है इसके पीछे की वजह
अपने फैंस के अलावा ओपी शर्मा परिवार में तीन बेटों प्रेमप्रकाश शर्मा, सत्य प्रकाश शर्मा और पंकज प्रकाश शर्मा के अलावा बेटी रेनू और पत्नी मीनाक्षी शर्मा को छोड़ गए हैं।
16 ट्रकों में लेकर चलते थे इंद्रजाल का सामान-
जादूगर ओपी शर्मा कभी भी किसी भी शहर में शो करने जाते थे तो उनके साथ 100 से अधिक लोगों का काफिला होता था। उनकी टोली में सहयोगी पुरुष एवं महिला कलाकारों, संगीतकारों, गायकों, मेकअप मैन, प्रकाश नियंत्रक, पेंटर, दर्जी, जैसे कई सहयोगी होते थे। इनके अलावा खानसामा, धोबी, नाई आदि का भी समूह होता था। जब एक जगह से दूसरी जगह ओपी शर्मा रवाना होते थे तो इंद्रजाल का सारा सामान 16 से अधिक ट्रकों में समाता था।
यह खबर भी पढ़ें: शादी से ठीक पहले दूल्हे के साथ ही भाग गई दुल्हन, मां अब मांग रही अपनी बेटी से मुआवजा
आवास के बाहर बनी थी भूतों की आकृति-
ओपी शर्मा ने कानपुर दक्षिण के बर्रा-2 में अपने आवास का निर्माण करवाया था। इस आवास का नाम उन्होंने भूत बंगला रखा था। घर के मुख्य द्वार पर भूतों की आकृति बनाई गई थी। कानपुर दक्षिण के बदला क्षेत्र में उनका यह बंगला काफी ज्यादा चर्चित रहा।
डिप्टी सीएम ने जताया शोक
उत्तरप्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने ओपी शर्मा के निधन पर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी है। उनके फैंस की लिस्ट काफी लंबी है। वहीं उनके जादू का क्रेज बच्चों से लेकर बड़ों के सिर पर चढ़कर बोलता था।
Download app : अपने शहर की तरो ताज़ा खबरें पढ़ने के लिए डाउनलोड करें संजीवनी टुडे ऐप
"जयपुर में निवेश का अच्छा मौका, जमीन में निवेश के लिए"
JDA अप्रूव्ड प्लॉट्स JAIPUR, मात्र 4 लाख में वाटिका, टोंक रोड, कॉल 8279269659