Madurai Blast: मदुरै की पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट, 5 मजदूरों की मौत और 10 घायल 

हादसे की जानकारी मिलते ही दमकल और पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई। 
 
Madurai Blast: मदुरै की पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट, 5 मजदूरों की मौत और 10 घायल 

नई दिल्ली। तमिलनाडु के मदुरै जिले के उसिलांबट्टी के पास गुरुवार को एक पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट हुआ। इस हादसे में फैक्ट्री में काम कर रहे 5 मजदूरों की मौत हो गई, जबकि करीब 10 मजदूर घायल हैं। सिंधुपट्टी पुलिस स्टेशन के एक अधिकारी ने बताया ब्लास्ट इतना जोरदार था कि फैक्ट्री में काम कर रहे 5 मजदूरों के शरीर के चीथड़े उड़ गए। 

विज्ञापन: "जयपुर में निवेश का अच्छा मौका" JDA अप्रूव्ड प्लॉट्स, मात्र 4 लाख में वाटिका, टोंक रोड, कॉल 8279269659

हादसे की जानकारी मिलते ही दमकल और पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई। एसपी मदुरै ने इस हादसे की पुष्टि की है। उन्होंने बताया विस्फोट की वजह अभी तक पता नहीं चली है। जांच की जा रही है, जल्द ही कारण पता चल जाएगा। मृतकों की पहचान अम्मावासी, वल्लारासु, गोपी, विकी और प्रेमा के रूप में हुई है। 

यह खबर भी पढ़ें: विदाई के समय अपनी ही बेटी के स्तनों पर थूकता है पिता, फिर मुड़वा देता है सिर, जानें क्यों?

वहीं, हादसे में घायलों की हालत भी गंभीर बनी हुई है। तो वही इससे पहले सितंबर में तमिलनाडु के कुड्डालोर जिले की एक पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट हुआ था। जिसमें 7 मजदूरों की मौत हुई थी जबकि कई मजदूर घायल हो गए थे। इससे पहले जुलाई में नेवेली लिग्नाइट पावर प्लांट में विस्फोट हुआ था। इस हादसे में 5 लोगों की मौत हुई थी, वहीं 17 लोग घायल हो गए थे।

Download app : अपने शहर की तरो ताज़ा खबरें पढ़ने के लिए डाउनलोड करें संजीवनी टुडे ऐप

From around the web