MLA राजकुमार आनंद को केजरीवाल सरकार में बनाया मंत्री, घोषणा होते ही कार्यकर्ताओं ने की आतिशबाजी, BJP बोली...

दीपावली पर पटाखे चलाने से प्रदूषण होगा, जबकि उनके मंत्रियों की आतिशबाजी से नहीं। क्या वे मंत्री पर कार्रवाई करेंगे।

 
MLA राजकुमार आनंद को केजरीवाल सरकार में बनाया मंत्री, घोषणा होते ही कार्यकर्ताओं ने की आतिशबाजी, BJP बोली...

नई दिल्ली। दिल्ली के पटेल नगर से AAP विधायक राजकुमार आनंद को केजरीवाल सरकार में मंत्री बनाया गया है। इसकी घोषणा होते ही आम आदमी पार्टी (AAP) कार्यकर्ताओं ने उनके घर के बाहर जमकर आतिशबाजी की। पटाखे जलाकर ढोल की थाप पर डांस भी किया, जबकि दिल्ली सरकार ने पटाखे जलाने पर बैन लगाया है। पटाखे जलाने पर 5 हजार रुपए जुर्माना और तीन साल तक की जेल की सजा तय की है। मंत्री के समर्थकों के इस जश्न का वीडियो पोस्ट करते हुए भाजपा नेताओं ने लिखा- मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को सिर्फ हिंदू धर्म और हिंदू त्योहारों से ही दिक्कत है। दीपावली पर पटाखे चलाने से प्रदूषण होगा, जबकि उनके मंत्रियों की आतिशबाजी से नहीं। क्या वे मंत्री पर कार्रवाई करेंगे।

यह खबर भी पढ़ें: विदाई के समय अपनी ही बेटी के स्तनों पर थूकता है पिता, फिर मुड़वा देता है सिर, जानें क्यों?

विजयादशमी पर केजरीवाल सरकार के मंत्री राजेंद्र पाल गौतम ने हिंदू विरोधी बयान दिया था। उन्होंने दिल्ली के बौद्ध दीक्षा कार्यक्रम में हिंदू देवी-देवताओं को नहीं मानने की शपथ दिलाई थी। इसका वीडियो भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने जारी किया था। बताया गया है कि इस पर केजरीवाल ने नाराजगी जताई और राजेंद्र पाल को इस्तीफा देना पड़ा था। उन्हीं की जगह राजकुमार आनंद को मंत्री बनाया गया। राजेंद्र पाल के पास सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता, अनुसूचित जाति/जनजाति, रजिस्ट्रार ऑफ को-आपरेटिव सोसाइटीज मंत्रालय की जिम्मेदारी थी। अब यह मंत्रालय राजकुमार आनंद को दिए गए हैं।

यह खबर भी पढ़ें: लंदन से करोड़ों की ‘बेंटले मल्सैन’ कार चुराकर पाकिस्तान ले गए चोर! जाने क्या है पूरा मामला?

तो वही दिल्ली भाजपा के प्रवक्ता हरीश खुराना ने मंत्री के घर आतिशबाजी का वीडियो पोस्ट करके लिखा- हम हिंदू दिवाली पर पटाखे जलाए तो प्रदूषण फैलेगा, तुम्हारे कार्यकर्ता मंत्री बनने पर पटाखे जलाएं तो ठीक है। ये पटाखे स्पेशल होंगे, इनसे प्रदूषण नहीं फैलेगा। सारे कानून वैसे हिंदुओं के त्योहारों के लिए होते हैं। साथ ही भाजपा नेता तजिंदर पाल सिंह बग्गा ने भी यह वीडियो ट्वीट करते हुए लिखा, यह केजरीवाल का हिंदू विरोधी चेहरा है। मैं उनके पूछना चाहता हूं कि आपको हिंदुओं से इतनी नफरत क्यों है। कई अन्य भाजपा नेताओं ने कहा कि दिल्ली सरकार ने इस मामले को सांप्रदायिक रंग दे दिया है। आम आदमी पार्टी को ओर से इस मामले पर अभी तक कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।

Download app : अपने शहर की तरो ताज़ा खबरें पढ़ने के लिए डाउनलोड करें संजीवनी टुडे ऐप

"जयपुर में निवेश का अच्छा मौका, जमीन में निवेश के लिए"

JDA अप्रूव्ड प्लॉट्स JAIPUR, मात्र 4 लाख में वाटिका, टोंक रोड, कॉल 8279269659

From around the web