MCD Election 2022: दिल्ली में कांग्रेस को झटका, MCD रिजल्ट के बाद AAP में शामिल हुए दो पार्षद, जानिए क्यों...

नई दिल्ली। दिल्ली नगर निगम चुनाव के नतीजे आते ही कांग्रेस को झटका लगा है। पार्टी के दो पार्षद आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए। दिल्ली के बृजपुरी वार्ड से कांग्रेस पार्षद नाजिया खातून और मुस्तफाबाद वार्ड से पार्षद सबिला बेगम AAP में शामिल हुए हैं। इसके साथ ही आप के पार्षदों की संख्या 136 हो गई है। इसके साथ ही दिल्ली कांग्रेस के उपाध्यक्ष अली मेंहदी ने भी पार्टी छोड़ आम आदमी पार्टी का दामन थाम लिया है। एमसीडी में कांग्रेस ने 9 सीटें जीती थीं, अब उसके पास सिर्फ 7 सीटें रह गई हैं।
विज्ञापन: "जयपुर में निवेश का अच्छा मौका" JDA अप्रूव्ड प्लॉट्स, मात्र 4 लाख में वाटिका, टोंक रोड, कॉल 8279269659
दिल्ली नगर निगम (MCD) में पिछले 15 साल से काबिज भाजपा का पत्ता साफ हो गया है। आम आदमी पार्टी (AAP) ने यहां बहुमत से जीत दर्ज की है। स्टेट इलेक्शन कमीशन के मुताबिक 250 सीटों वाले MCD में AAP को 134 सीटें मिली थी, जो बहुमत से 8 ज्यादा हैं। वहीं भाजपा को 104, कांग्रेस को 9 और 3 सीटों पर निर्दलीय प्रत्याशियों की जीत हुई थी।
यह खबर भी पढ़ें: लंदन से करोड़ों की ‘बेंटले मल्सैन’ कार चुराकर पाकिस्तान ले गए चोर! जाने क्या है पूरा मामला?
MCD में आप की जीत पर CM अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली की जनता को बधाई दी। पार्टी ऑफिस में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा, दिल्ली की जनता ने अपने बेटे और भाई को दिल्ली की सफाई और भ्रष्टाचार खत्म करने की जिम्मेदारी दी है। हमें केंद्र सरकार का भी सहयोग चाहिए। प्रधानमंत्री जी का भी आशीर्वाद चाहिए।
Download app : अपने शहर की तरो ताज़ा खबरें पढ़ने के लिए डाउनलोड करें संजीवनी टुडे ऐप