Leopard Attack: असम में तेंदुए का आंतक, तीन वन कर्मचारी समेत 13 लोग घायल, देखें VIDEO

इस वीडियो में एक क्वार्टर की बाउंड्री वॉल फांदकर चलती वैन पर हमला करता नजर आ रहा है। 
 
Leopard Attack: असम में तेंदुए का आंतक, तीन वन कर्मचारी समेत 13 लोग घायल, देखें VIDEO

गुवाहाटी। असम के जोरहाट में एक तेंदुए के हमले में तीन वन कर्मचारी समेत 13 लोग घायल हो गए। यहां के रेन फॉरेस्ट रिसर्च इंस्टिट्यूट (RFRI) कैंपस में आतंक मचाते तेंदुए का एक वीडियो भी वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक क्वार्टर की बाउंड्री वॉल फांदकर चलती वैन पर हमला करता नजर आ रहा है। हालांकि गाड़ी के शीशे बंद होने की वजह से अंदर बैठे लोगों को कोई नुकसान नहीं हुआ। 


विज्ञापन: "जयपुर में निवेश का अच्छा मौका" JDA अप्रूव्ड प्लॉट्स, मात्र 4 लाख में वाटिका, टोंक रोड, कॉल 8279269659

वन विभाग के अफसरों का कहना है कि अब तक तेंदुए को पकड़ा नहीं जा सका है। आसपास के लोगों को घर से बाहर नहीं निकलने की सलाह दी गई है। इलाके में एक्स्ट्रा रेस्क्यू टीम भी तैनात कर दी गई है। साथ ही फॉरेस्ट रिसर्च इंस्टीट्यूट के कैंपस में भी चौकसी बढ़ा दी गई है।

यह खबर भी पढ़ें: OMG: 83 साल की महिला को 28 साल के युवक से हुआ प्यार, शादी के लिए विदेश से पहुंची पाकिस्तान

तो वहीं, पुलिस ने बताया कि फॉरेस्ट रिसर्च इंस्टीट्यूट जोरहाट के बाहरी इलाके में बना हुआ है। इसके कैंपस से जंगल सटा हुआ है। तेंदुआ यहीं से परिसर में घुसा था। कर्मचारियों ने इसकी सूचना वन विभाग को दी थी। इसके बाद उसे पकड़ने पहुंची टीम पर तेंदुए ने हमला कर दिया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, तेंदुए के हमले में घायल हुए लोगों में महिलाएं और बच्चे भी शामिल है।

Download app : अपने शहर की तरो ताज़ा खबरें पढ़ने के लिए डाउनलोड करें संजीवनी टुडे ऐप

From around the web