LIVE Suicide: प्‍यार में पागल युवक ने Facebook LIVE करके गैलेंडर से काटा अपना गला, लड़की ने बात करने से किया था मना

परिजन ने बताया कि शैलेश की शादी खलीलाबाद में रहने वाली लड़की से 30 नवंबर को होने वाली थी। 
LIVE Suicide: प्‍यार में पागल युवक ने Facebook LIVE करके गैलेंडर से काटा अपना गला, लड़की ने बात करने से किया था मना

हैदराबाद। प्यार में एक युवक ने गैलेंडर से अपना गला काट लिया। उसकी हालत गंभीर है। उसने मंगलवार को फेसबुक पर LIVE आकर वारदात को अंजाम दिया। घटना हैदराबाद की है, जबकि युवक उत्तर प्रदेश के महाराजगंज का रहने वाला है। खबर मिलते ही परिजन हैदराबाद रवाना हो गए हैं। परिजन ने बताया कि शैलेश की शादी खलीलाबाद में रहने वाली लड़की से 30 नवंबर को होने वाली थी। किसी बात को लेकर दोनों में विवाद हुआ। इसके बाद युवक ने यह कदम उठाया।

विज्ञापन: "जयपुर में निवेश का अच्छा मौका" JDA अप्रूव्ड प्लॉट्स, मात्र 4 लाख में वाटिका, टोंक रोड, कॉल 8279269659

बताया जा रहा है कि गांव के कुछ लोगों ने शैलेश को LIVE देखा तो उन्होंने परिजन को खबर दी। परिजन ने हैदराबाद में अपने परिचितों को फोन किया। तब शैलेश को उन लोगों ने अस्पताल में एडमिट किया। उसकी हालत गंभीर है। गांववालों के मुताबिक, डॉक्टर कह रहे हैं कि शैलेश बच भी जाए तो बोलने में दिक्कत होगी। साथ ही शैलेश के छोटे भाई कमलेश ने बताया, परिवार में हम तीन भाई हैं। बड़े विमलेश इस समय हैदराबाद गए हैं। शैलेश और उसकी मंगेतर में किस बात पर लड़ाई-झगड़ा हुआ यह हमें नहीं पता है। अभी हम उसके इलाज के लिए खर्च होने वाले रुपए के इंतजाम में लगे हुए हैं।

यह खबर भी पढ़ें: जब लाखों का मालिक निकला दिव्यांग भिखारी! ...तो सच जानकर ये महसूस किया शख्स ने

दरअसल, फेसबुक LIVE में शैलेश कमरे में बैठा नजर आ रहा है। वह लड़की से अपने गिले शिकवे कह रहा है। इसके बाद दोस्तों को आखिरी सलाम कहकर गैलेंडर से गला काट लेता है। वह कुछ देर बैठा रहा और गले से खून बहता रहा। 2.51 सेकंड के बाद फेसबुक LIVE बंद हो जाता है। वीडियो में शैलेश ने कहा 'भाई फेसबुक पर हमने उसकी फोटो डाली है और नंबर भी डाला है। उसकी शादी न होने देना। जैसे हमारी न हो पाई तो आप से गुजारिश है कि उसकी भी न हो। अब कभी मुलाकात नहीं हो पाएगी। भाई प्यार किए थे खिलवाड़ नहीं किए थे। पिछले मंगलवार से आज एक हफ्ता हो गया। पहले बातचीत होती थी। 

यह खबर भी पढ़ें: महिला के हुए जुड़वां बच्चे, DNA Test में दोनों के पिता अलग, क्या कहना है मेडिकल साइंस का?

आज सुबह फोन कर वह गाली दे रही थी। कह रही थी कि हमारे पास होते तो तुम्हें जहर देकर मार देती। ठीक है हम खुद मर जा रहे हैं। सभी लोग इसको शेयर कर दो ताकि उसकी शादी भी न हो पाए।' इसके बाद शैलेश ने अपना गला काट लिया। तो वही बीते दिन शैलेश दोपहर में रेलवे ट्रैक पर भी पहुंचा था। वहां उसने फेसबुक लाइव किया था। लेकिन किसी वजह से लाइव बंद कर दिया था। गांव के लोगों ने बताया कि हो सकता है कि वह वहां भी आत्महत्या करने गया हो। लेकिन उसका मन बदल गया हो। उसने लड़की के नाम का टैटू भी हाथ में बनवा रखा है।

Download app : अपने शहर की तरो ताज़ा खबरें पढ़ने के लिए डाउनलोड करें संजीवनी टुडे ऐप

From around the web