Kuno National Park: कूनो में चीतों ने करीब 48 घंटे बाद एक चीतल का किया शिकार, दो दिन पहले बड़े बाड़े में किया गया था शिफ्ट

भोपाल। मध्यप्रदेश के कूनो नेशनल पार्क के बड़े बाड़े में छोडे़ जाने के बाद अफ्रीकी चीतों ने खुद पहली बार शिकार किया। दोनों चीतों ने करीब 48 घंटे बाद एक चीतल का शिकार किया। कूनो नेशनल पार्क प्रबंधन ने आज इसकी जानकारी दी। पार्क प्रबंधन ने बताया कि दोनों चीते स्वस्थ हैं। वे बड़े बाड़े में घूम रहे हैं। डीएफओ प्रकाश वर्मा ने बताया कि कॉलर आईडी, सीसीटीवी और ट्रैप कैमरों से टीम लगातार उन पर नजर रख रही है।
विज्ञापन: जयपुर में निवेश का अच्छा मौका JDA अप्रूव्ड प्लॉट्स, मात्र 3.21 लाख में वाटिका, टोंक रोड, कॉल 8279269659
डीएफओ वर्मा ने बताया कि, लंबे अरसे के बाद देश की धरती पर लाए गए चीतों ने पहली बार शिकार किया है। अब वह खुद पसंदीदा जानवर का शिकार करके खुद अपना पेट भर सकेंगे। छह अन्य चीतों को रिलीज करने का निर्णय चीता टास्क फोर्स करेगा। हमारी तैयारियां पूरी हैं। तो वही DFO पीके वर्मा ने बताया कि अभी केवल नर चीतों को बड़े बाड़े में छोड़ा गया है, जहां इनके शिकार के लिए हिरन, चीतल जैसे छोटे जानवर मौजूद हैं।
यह खबर भी पढ़ें: लंदन से करोड़ों की ‘बेंटले मल्सैन’ कार चुराकर पाकिस्तान ले गए चोर! जाने क्या है पूरा मामला?
आपको बता दे अफ्रीका के नामीबिया से 17 सितंबर को 8 चीते कूनो नेशनल पार्क लाए गए थे। PM नरेंद्र मोदी ने इन्हें छोटे बाड़े में छोड़ा था। यहां चीतों को क्वारंटाइन किया गया था। इसके करीब 50 दिन बाद शनिवार को दो नर चीतों को बड़े बाड़े में छोड़ा गया था। दोनों चीतों को बड़े बाड़े में छोड़ने से पहले चीता टास्क फोर्स की बैठक हुई। टास्क फोर्स के सदस्यों की सहमति के बाद चीतों को छोड़ा गया था।
Download app : अपने शहर की तरो ताज़ा खबरें पढ़ने के लिए डाउनलोड करें संजीवनी टुडे ऐप