Indo-China Border Jawans: भारत-चीन सीमा के जवानों को सिखाई जाएगी इजरायल की मार्शल आर्ट और जापानी आइकिडो

नई दिल्ली। भारत-चीन सीमा की रखवाली अब ऐसे जवान करेंगे जो बिना हथियारों के भी मुकाबला करने में और सक्षम होंगे। गलवान की घटना के बाद भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP) ने जवानों की ट्रेनिंग नए मॉड्यूल में शुरू की है। नए मॉड्यूल की यह ट्रेंनिग ITBP के कॉम्बैटेंट और नॉन कॉम्बैटेंट दोनों तरह के जवानों को दी जा रही है। इसमें 20 नई तकनीकें जोड़ी गई हैं। जवानों को जूडो-कराटे के अलावा इजरायली मार्शल आर्ट और जापानी आइकीडो सिखाई गई। क्राव मागा में मुक्केबाजी और कुश्ती के हुनर सिखाए जा रहे हैं।
विज्ञापन: जयपुर में निवेश का अच्छा मौका JDA अप्रूव्ड प्लॉट्स, मात्र 3.21 लाख में वाटिका, टोंक रोड, कॉल 8279269659
यह खबर भी पढ़ें: शादी से ठीक पहले दूल्हे के साथ ही भाग गई दुल्हन, मां अब मांग रही अपनी बेटी से मुआवजा
आपको बता दे आईकीडो के कई दांवपेच लिए गए हैं। इनमें इवामा रियू, शिन शिन आइकी, शुरेन काई शोडोकान आइकिदो, योशिकान और रेनशिनकाई स्टाइल शामिल हैं। ITBP ने पंचकुला के पास अपने करीब 15 से 20 हजार जवानों को नए मॉड्यूल में तैयार भी कर दिया है। कॉम्बैटेंट जवानों को 44 हफ्ते और नॉन कॉम्बैटेंट के लिए 24 हफ्ते के ट्रेनिंग कार्यक्रम में ये बदलाव किए गए हैं। LAC पर जवान बिना फायर आर्म्स के ही गश्त करते हैं। दोनों देशों के बीच एक-दूसरे पर गोली न चलाने पर सहमति है।
Download app : अपने शहर की तरो ताज़ा खबरें पढ़ने के लिए डाउनलोड करें संजीवनी टुडे ऐप