Indian Navy Day 2022: अग्निवीर योजना के तहत नौसेना में पहली बार 341 महिलाएं हुईं शामिल, 25 साल में आत्मनिर्भर हो जाएगी नौसेना

नई दिल्ली। नौसेना प्रमुख एडमिरल आर हरि कुमार ने नौसेना दिवस से एक दिन पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि हमने नौसेना में पहली बार महिलाओं को शामिल किया है। अग्निवीर योजना के तहत 341 महिलाओं की नौसेना में भर्ती हुई है। अगले साल से नौसेना में महिला अधिकारियों को भी शामिल किया जाएगा।
विज्ञापन: "जयपुर में निवेश का अच्छा मौका" JDA अप्रूव्ड प्लॉट्स, मात्र 4 लाख में वाटिका, टोंक रोड, कॉल 8279269659
अब तक नौसेना में कुल 3 हजार अग्निवीरों को शामिल किया गया है। इस तरह अग्निवीरों का पहला बैच तैयार हो गया है। नौसेना चीफ ने सरकार को आश्वासन दिया है कि वह 2047 तक 'आत्मनिर्भर' हो जाएगी। उन्होंने कहा कि हम हिंद महासागर क्षेत्र में चीन की गतिविधियों पर नजर बनाए हुए हैं। बीते एक साल में भारत-चीन के बीच बढ़े तनाव के चलते समुद्री सुरक्षा की अहमियत पर काफी महत्वपूर्ण हो गई है।
यह खबर भी पढ़ें: शादी से ठीक पहले दूल्हे के साथ ही भाग गई दुल्हन, मां अब मांग रही अपनी बेटी से मुआवजा
उन्होंने बताया कि चीन पर नजर रखने के लिए भारत अमेरिका से प्रिडेटर ड्रोन खरीदने की तैयारी कर रहा है। 3 बिलियन अमेरिकी डॉलर खर्च कर भारत 30 MQ-9B प्रिडेटर ड्रोन खरीदेगा। बता दें कि इन्ही ड्रोन के जरिए हेलफायर मिसाइल को लॉन्च किया गया था। वहीं, अलकायदा के आतंकी अल-जवाहिरी को भी इसी ड्रोन के जरिए मारा गया था। उन्होंने बताया कि अब नौसेना की सभी ब्रांच सभी के लिए खुली रहेंगी। इसके अलावा हम 2023 में सभी शाखाओं में महिला अधिकारियों को शामिल करने पर विचार कर रहे हैं, न कि केवल 7-8 शाखाओं में, जो आज तक सीमित हैं।
Download app : अपने शहर की तरो ताज़ा खबरें पढ़ने के लिए डाउनलोड करें संजीवनी टुडे ऐप