नही मिला एंबुलेंस तो... रिक्शे पर लाद ले गए महिला के शव को, बेटों की लाचारी की तस्वीर वायरल

 
dead body

मारपीट में महिला की मौत होने पर शव का पोस्टमार्टम होगा।  पुलिस ने इसके बाद कहा कि परिजन शव को सदर अस्पताल लेकर फौरन पहुंचे। पुलिस के इस आदेश के आगे लाचार परिजनों को गाड़ी नहीं मिली।

 

नई दिल्ली। झारखंड के गुमला से हैरान करने वाली तस्वीर सामने आई है। यहां एक महिला के शव को  उनके बच्चे रिक्शा पर लाद कर ले जाते हुए नजर आए हैं। सोशल मीडिया पर यह तस्वीरें सामने आने के बाद इसकी काफी चर्चा हो रही है। तस्वीरों को देखने के बाद कई लोग व्यवस्था पर सवाल उठा रहे हैं। बताया जा रहा है कि मां की मौत के बाद उनके शव को ले जाने के लिए बच्चों को एंबुलेंस नहीं मिला जिसके बाद शव को रिक्शा पर ले जाना पड़ा। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सदर थाना क्षेत्र के कुम्बाटोली की रहने वाली 60 साल की महिला लीलो देवी की इलाज के दौरान शनिवार को सदर अस्पताल में मौत हो गई थी। जिसके बाद महिला के शव को अस्पताल से घर 4 किलोमीटर पहुंचाने के एंबुलेंस चालक द्वारा 500 की वसूली की गई और शव को घर पहुंचाया गया। 

यह खबर भी पढ़ें: शादी किए बगैर ही बन गया 48 बच्चों का बाप, अब कोई लड़की नहीं मिल रही

mother dead body on rickshaw

यह खबर भी पढ़ें: शादी से ठीक पहले दूल्हे के साथ ही भाग गई दुल्हन, मां अब मांग रही अपनी बेटी से मुआवजा

इसके बाद पुलिस को इसकी खबर मिली की मारपीट में महिला की मौत होने पर शव का पोस्टमार्टम होगा।  पुलिस ने इसके बाद कहा कि परिजन शव को सदर अस्पताल लेकर फौरन पहुंचे। पुलिस के इस आदेश के आगे लाचार परिजनों को गाड़ी नहीं मिली। उसके बाद उन्होंने खुद ही शव को रिक्शा पर ढोया और 4 किलोमीटर का सफर तय करते गुमला सदर अस्पताल (Gumla Sadar Hospital) पहुंचे।

यह खबर भी पढ़ें: ऐसा गांव जहां बिना कपड़ों के रहते हैं लोग, जानिए क्या है इसके पीछे की वजह

यह तस्वीर सामने आने के बाद वरिष्ठ अधिकारियों की टीम वहां पहुंची। वरिष्ठ अधिकारियों का कहना है कि इस मामले की जांच की जा रही है। पुलिस का यह भी कहना है कि जो भी इस मामले में दोषी होगी उसे सजा दी जाएगी।

Download app : अपने शहर की तरो ताज़ा खबरें पढ़ने के लिए डाउनलोड करें संजीवनी टुडे ऐप

“जयपुर में अपने घर” का सपना साकार करने का सबसे अच्छा मौका

JDA अप्रूव्ड प्लॉट्स JAIPUR, मात्र 6500/- प्रति वर्गगज वाटिका, टोंक रोड, कॉल 9314188188

From around the web