IMD Alert: पहाड़ों पर बर्फबारी तो मैदानों में ठंड भारी, वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के असर से बिगड़ रहा मौसम!

 
hill station

नई दिल्ली। उत्तर भारत कड़ाके की सर्दी से ठिठुर रहा है तो देश के तीन पहाड़ी सूबे बर्फबारी का सामना कर रहे हैं। जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी हो रही है। मौसम विभाग के मुताबिक, अभी तीन दिन और ऐसी ही मौसम रहने वाला है।

विज्ञापन: "जयपुर में निवेश का अच्छा मौका" JDA अप्रूव्ड प्लॉट्स, मात्र 4 लाख में वाटिका, टोंक रोड, कॉल 8279269659

Snowfall in Himachal Pradesh

वेस्टर्न डिस्टर्बेंस (Western Disturbance) के एक्टिव होते ही पहाड़ी इलाकों में जमकर बर्फबारी होने लगी है। हिमाचल प्रदेश के कुल्लू, नरकंडा, लाहौल स्फिति में जमकर बर्फ गिर रही है। हालांकि, यह बर्फबारी हिमाचल के लोगों के लिए राहत बनकर आई है। दरअसल, लंबे समय से हिमाचल के लोग इस बर्फबारी का इंतजार कर रहे थे। हिमाचल प्रदेश ने पिछले महीने से अब तक सूखे का लंबा दौर देखा है।

यह खबर भी पढ़ें: दुनिया की ये जो 6 महीने एक देश में और 6 महीने दूसरे देश में, बदल जाते हैं नियम-कानून

Snowfall in manali
वहीं, बर्फबारी से समूची घाटी शीतलहर की चपेट में आ गई है। फिलहाल मनाली  शहर में वाहनों की आवाजाही सुचारू है, लेकिन बर्फबारी के चलते रोहतांग दर्रा पहले ही वाहनों के लिए अवरुद्ध हो चुका है। बर्फबारी के चलते अटल टनल से भी वाहनों की आवाजाही बंद कर दी गई है।

यह खबर भी पढ़ें: 7 दिनों की विदेश यात्रा में फ्लाइट-होटल पर खर्च सिर्फ 135 रुपये!

Sheet of snow

पर्यटक वाहनों को सोलंगनाला से आगे नहीं जाने दिया जा रहा था। लेकिन अब मनाली में बर्बबारी के बाद पर्यटक वाहनों को नेहरु कुंद से आगे नहीं जाने दिया जा रहा है। हिमाचल प्रदेश के पहाड़ बर्फ की सफेद चादर से गुलजार होने शुरू हो गए हैं। साथ ही प्रदेश ठंड की चपेट में है। 

यह खबर भी पढ़ें: 'दादी के गर्भ से जन्मी पोती' अपने ही बेटे के बच्चे की मां बनी 56 साल की महिला, जानें क्या पूरा मामला

बर्फबारी

मंडी जिले में इस सीजन की तीसरी बर्फबारी हुई है। जिले में जंहा इस साल का तीसरा हिमपात हुआ है वहीं, मंडी के बाकी क्षेत्र पराशर, कमरुनाग और शिकारी देवी में भी बर्फबारी का सिलसिला जारी है। जिसकी वजह से अब जिले के निचले इलाके में तापमान मे कमी आई है। प्रशासन ने ऊपरी क्षेत्रों में जाने पर रोक लगा दी है।

यह खबर भी पढ़ें: महिला टीचर को छात्रा से हुआ प्यार, जेंडर चेंज करवाकर रचाई शादी

बर्फ की सफेद चादर

भारी बर्फबारी के कारण श्रीनगर-जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग बंद हो गया है। सड़कों को साफ करने का काम जारी है लेकिन लगातार हो रही बर्फबारी और बारिश इस काम को मुश्किल बना रही है।

यह खबर भी पढ़ें: विधवा बहू की ससुर ने फिर से कराई शादी, बेटी की तरह कन्यादान भी किया; गिफ्ट में दी कार

बर्फबारी के कारण शीतलहर का अलर्ट

यह खबर भी पढ़ें: 'मेरे बॉयफ्रेंड ने बच्चे को जन्म दिया, उसे नहीं पता था वह प्रेग्नेंट है'

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के कारण हो रही बर्फबारी से उत्तर भारत के राज्यों में मकर संक्रांति से ठंड बढ़ जाएगी। ठिठुरन के साथ गलन भी और बढ़ेगी। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में पहले की तरह ही शीतलहर को लेकर रेड अलर्ट जारी हो सकती है।

Download app : अपने शहर की तरो ताज़ा खबरें पढ़ने के लिए डाउनलोड करें संजीवनी टुडे ऐप

From around the web