इंसानियत शर्मसार: कुछ लोगों ने दो किन्नरों से मारपीट कर काटे उनके बाल, जानिए क्या है पूरा मामला...

आरोपियों ने किन्नरों को धमकाने के लिए उनसे मार-पीट का वीडियो चार वॉट्सऐप ग्रुपों में शेयर किया था। 

 
इंसानियत शर्मसार: कुछ लोगों ने दो किन्नरों से मारपीट कर काटे उनके बाल, जानिए क्या है पूरा मामला...

नई दिल्ली। तमिलनाडु के तूतीकोरिन में कुछ लोगों ने दो किन्नरों से मारपीट की। इसका एक वीडियो सामने आया है, जिसमें आरोपी नूह और विजय किन्नरों के बाल काटते नजर आ रहे हैं। ट्रांस राइट्स एक्टिविस्ट बानो के मुताबिक यह घटना 7 अक्टूबर की है। आरोपियों ने किन्नरों को धमकाने के लिए उनसे मार-पीट का वीडियो चार वॉट्सऐप ग्रुपों में शेयर किया था। वीडियो रिकॉर्ड करने से पहले उन्हें बेरहमी से पीटा गया। घटना के बाद किन्नर इतना डर गईं कि वे इलाज के लिए अस्पताल भी नहीं गईं। केवल एक पीड़ित का ही पता चल सका, दूसरी ने आरोपियों के डर से शहर छोड़ दिया है।

यह खबर भी पढ़ें: शादी से ठीक पहले दूल्हे के साथ ही भाग गई दुल्हन, मां अब मांग रही अपनी बेटी से मुआवजा

दरअसल, किन्नरों के बाल काटे जाने का ये वीडियो उनके अधिकारों के लिए लड़ने वाली सोशल एक्टिविस्ट ग्रेस बानो ने शेयर किया है। इसमें एक किन्नर बैठी हुई है। एक आदमी दूसरी किन्नर के बाल ब्लेड से काट रहा है। उसकी आंख सूजी हुई है। वह कह रहा है कि ये मर्दों से पैसे वसूलती थी। हमें इनके साथ क्या करना चाहिए। 

यह खबर भी पढ़ें: शादी किए बगैर ही बन गया 48 बच्चों का बाप, अब कोई लड़की नहीं मिल रही

इसके बाद आरोपी दूसरी किन्नर की ओर इशारा कर ताना मार रहा है- अब सब खत्म। तुम अब ज्यादा अच्छी और खूबसूरत लग रही हो ना? 19 सेकंड का यह वीडियो वायरल हो गया। इसके बाद पुलिस ने आरोपियों को अरेस्ट कर लिया है। तमिलनाडु साउथ जोन आईजी असरा गर्ग ने बताया कि आरोपी और किन्नरों के बीच अच्छीखासी जान पहचान थी। इनमें से एक कपल रिलेशनशिप में भी रहा, लेकिन बाद में वे अलग हो गए थे।

Download app : अपने शहर की तरो ताज़ा खबरें पढ़ने के लिए डाउनलोड करें संजीवनी टुडे ऐप

"जयपुर में निवेश का अच्छा मौका, जमीन में निवेश के लिए"

JDA अप्रूव्ड प्लॉट्स JAIPUR, मात्र 4 लाख में वाटिका, टोंक रोड, कॉल 9314188188

From around the web