Himachal Pradesh: हिमाचल में CM को लेकर सस्पेंस बरकरार, कांग्रेस हाईकमान करेगा फैसला, जानिए क्यों...

नई दिल्ली। कांग्रेस पार्टी हिमाचल प्रदेश में अपने मुख्यमंत्री का चेहरा नहीं तय कर पाई। केंद्रीय पर्यवेक्षकों और 40 विधायकों के बीच करीब डेढ़ घंटे चली मीटिंग में अंतिम फैसला पार्टी हाईकमान पर छोड़ दिया गया। अब मुख्यमंत्री का फैसला सीधे दिल्ली से होगा।
विज्ञापन: "जयपुर में निवेश का अच्छा मौका" JDA अप्रूव्ड प्लॉट्स, मात्र 4 लाख में वाटिका, टोंक रोड, कॉल 8279269659
डेढ़ घंटे चली मीटिंग में 6 चेहरों पर चर्चा हुई। जिनमें प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की पत्नी प्रतिभा सिंह, सुखविंदर सुक्खू, मुकेश अग्निहोत्री, चंद्र कुमार, हर्षवर्धन चौहान और धनीराम शांडिल शामिल हैं। मगर किसी एक नाम पर सहमति नहीं बन पाई। हालांकि सबसे बड़ा पेंच प्रतिभा सिंह और सुखविंदर सुक्खू के नाम को लेकर फंस रहा है।
यह खबर भी पढ़ें: लंदन से करोड़ों की ‘बेंटले मल्सैन’ कार चुराकर पाकिस्तान ले गए चोर! जाने क्या है पूरा मामला?
हिमाचल कांग्रेस में गुटबाजी खुलकर सामने आ गई। पर्यवेक्षकों की मौजूदगी में प्रतिभा सिंह समर्थकों ने जमकर नारेबाजी की। शाम की मीटिंग में जब भूपेश बघेल पार्टी ऑफिस पहुंचे तो कुछ समर्थक उनकी गाड़ी पर भी चढ़ गए। प्रतिभा समर्थकों ने कांग्रेस कार्यालय को भी घेर लिया।
यह खबर भी पढ़ें: शादी किए बगैर ही बन गया 48 बच्चों का बाप, अब कोई लड़की नहीं मिल रही
तो वहीं, मुख्यमंत्री पद के दूसरे बड़े दावेदार सुखविंदर सुक्खू भी लंबे इंतजार के बाद पार्टी कार्यालय पहुंचे। उनके आते ही समर्थकों ने उन्हें कंधे पर उठा लिया और ऑफिस के अंदर ले गए। इस दौरान सुक्खू और प्रतिभा सिंह समर्थकों के बीच धक्कामुक्की भी हुई। पुलिस को बीच-बचाव करना पड़ा। समर्थकों को संभालने के लिए अतिरिक्त सुरक्षा बलों को भी बुलाया गया।
Download app : अपने शहर की तरो ताज़ा खबरें पढ़ने के लिए डाउनलोड करें संजीवनी टुडे ऐप