Himachal Election: BJP के घोषणा पत्र में साइकिल, स्कूटी, 33% नौकरियों में आरक्षण, मुफ्त गैस सिलिंडर का वादा

 
bjp in himachal

BJP Manifesto Himachal Pradesh 2022 : भाजपा ने घोषणा पत्र में पुरानी पेंशन बहाल करने को लेकर कोई जिक्र नहीं किया है। सिर्फ इतना वादा किया है कि कर्मचारियों की जो भी अनियमितताएं हैं, उन्हें दूर किया जाएगा। महिलाओं को सरकारी नौकरी में 33 फीसदी आरक्षण दिया जाएगा।

 

नई दिल्ली। भाजपा ने घोषणा पत्र जारी कर दिया है। भाजपा ने घोषणा पत्र को 'संकल्प पत्र - 2022' नाम दिया है। पिछले चुनाव में इसे स्वर्णिम दृष्टिपत्र नाम दिया गया था। राज्य सभा सांसद प्रो. सिकंदर कुमार ने कहा कि संकल्प पत्र के लिए आम लोगों और सभी बुद्धिजीवी वर्गों के सुझाव लिए गए। ऑनलाइन और ऑफलाइन सुझाव बक्से भी रखे। हरेक वर्ग के चाहे वह किसान, महिला, व्यापारी, सैनिक, बुद्धिजीवी हों, इनके सुझाव ऑनलाइन  मिले।

विज्ञापन: "जयपुर में निवेश का अच्छा मौका" JDA अप्रूव्ड प्लॉट्स, मात्र 4 लाख में वाटिका, टोंक रोड, कॉल 8279269659

25 हजार से ज्यादा सुझाव दोनों माध्यमों से मिले हैं। महत्वपूर्ण सुझाव समाहित किए गए हैं। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने कहा कि सीएम जयराम ठाकुर के कार्यकाल में 6000 किलोमीटर सड़कें बनीं, आवास बने, गरीबों को राशन दिया, पांच साल की अवधि में एम्स बनाकर दिया। बल्क ड्रग फार्मा पार्क भी बनाया जा रहा है। भाजपा ने घोषणा पत्र में समान नागरिक संहिता (यूनिफॉर्म सिविल कोड) लागू करने का वादा किया है।

यह खबर भी पढ़ें: शादी किए बगैर ही बन गया 48 बच्चों का बाप, अब कोई लड़की नहीं मिल रही

इसके लिए एक समिति गठित की जाएगी। मुख्यमंत्री सम्मान निधि के साथ 3000 रुपये सालाना दिए जाएंगे। आठ लाख से ज्यादा नौकरियां देंगे। सभी गांव पक्की सड़कों के साथ जोड़ेंगे। पांच नए मेडिकल कॉलेज खोले जाएंगे। मोबाइल क्लीनिक वैन हर विधानसभा क्षेत्र में जाएगी। हिम स्टार्ट अप योजना चलेगी। एक्स ग्रेशिया राशि शहीदों के परिजनों के लिए बढ़ाएंगे।  वक्फ बोर्ड की प्रॉपर्टी के गैर कानूनी इस्तेमाल पर रोक लगेगी। घोषणा पत्र में पुरानी पेंशन बहाल करने को लेकर कोई जिक्र नहीं किया है।

यह खबर भी पढ़ें: शादी से ठीक पहले दूल्हे के साथ ही भाग गई दुल्हन, मां अब मांग रही अपनी बेटी से मुआवजा

सिर्फ इतना वादा किया है कि कर्मचारियों की जो भी अनियमितताएं हैं, उन्हें दूर किया जाएगा।  पूर्व भाजपा प्रभारी मंगल पांडे ने कहा कि पुरानी पेंशन बहाली के बारे में एक समिति बन गई है, यही फैसला लेगी कि क्या करना है। सीएम शगुन की राशि 31 हजार से बढ़ाकर 51 हजार रुपये की जाएगी। छात्राओं  को साइकिल और स्कूटी देने का वादा किया है। भाजपा की सरकार बनने पर लोगों को तीन मुफ्त एलपीजी सिलिंडर दिए जाएंगे। उचित मूल्य की दुकानों से चारा दिलाएंगे। स्त्री शक्ति कार्ड सभी महिलाओं को पहुंचाए जाएंगे। हर जिले में दो गर्ल्स हॉस्टल बनेंगे।

यह खबर भी पढ़ें: ऐसा गांव जहां बिना कपड़ों के रहते हैं लोग, जानिए क्या है इसके पीछे की वजह

महिलाओं को सरकारी नौकरी में 33 फीसदी आरक्षण देंगे। संकल्प पत्र - 2022 की लॉचिंग के दौरान भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा, मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, भाजपा संकल्प पत्र समिति के अध्यक्ष प्रो. सिकंदर कुमार, केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर, पूर्व मंत्री हर्ष महाजन, सांसद इंदु गोस्वामी, भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सौदान सिंह, पूर्व भाजपा प्रभारी मंगल पांडे समेत कई गणमान्य नेता उपस्थित रहे।

Download app : अपने शहर की तरो ताज़ा खबरें पढ़ने के लिए डाउनलोड करें संजीवनी टुडे ऐप

From around the web