Hemant Soren: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने दी ED को चुनौती कहा, हिम्मत है तो गिरफ्तार करके दिखाओ

उन्होंने आरोप लगाया कि झारखंड सरकार को दिल्ली से गिराने की साजिश हो रही है। 
 
Hemant Soren: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने दी ED को चुनौती कहा, हिम्मत है तो गिरफ्तार करके दिखाओ

रांची। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को अवैध खनन और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में पूछताछ के लिए ED ने उन्हें सुबह बुलाया था, लेकिन वे नहीं पहुंचे। उल्टा उन्होंने जांच एजेंसी को सीधी चुनौती देते हुए कहा, अगर गुनाह किया है तो पूछताछ क्या करना? हिम्मत है तो गिरफ्तार करके दिखाओ। उन्होंने आरोप लगाया कि झारखंड सरकार को दिल्ली से गिराने की साजिश हो रही है। उन्होंने कहा, झारखंड सरकार को दिल्ली से गिराने की साजिश हो रही है। भाजपा के लोग कभी CBI, कभी ED, कभी कोर्ट का सहारा लेते हैं। कभी राजभवन तो कभी ED ऑफिस में रात बिताते हैं। इन्हें लगता है कि यह जेल भेजेंगे तो हम डर जायेंगे। उनके ऑफिस की सुरक्षा बढ़ाई जा रही है।

विज्ञापन: जयपुर में निवेश का अच्छा मौका JDA अप्रूव्ड प्लॉट्स, मात्र 3.21 लाख में वाटिका, टोंक रोड, कॉल 8279269659

उन्होंने कहा, भाजपा के लोग नहीं चाहते कि कभी आदिवासी, दलित आगे बढ़ें। इनकी सोच सामंतवादी है। ये लोग केंद्रीय एजेंसियों की मदद से अपनी ताकत दिखा रहे हैं। वे आदिवासियों और दलितों को कुचलने की कोशिश कर रहे हैं। अब इस राज्य में बाहरियों का नहीं झारखंडियों का राज चलेगा। मैं गुजरात के आदिवासियों से अपील करता हूं कि इस चुनाव में भाजपा को वोट न दें। हेमंत सोरेन ने आगे कहा कि जनता मेरे साथ है और जो लोग झारखंड सरकार गिराने का ख्वाब देख रहे हैं, वो हमारा बाल भी बांका नहीं कर सकेंगे। हमारी सरकार अपना कार्यकाल पूरा करेगी। झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) इन परिस्थितियों से तपकर और मजबूत होती है। इनकी राजनीति रोटी को जला देना है, जो यह सेंकने की कोशिश कर रहे हैं।

यह खबर भी पढ़ें: बेटी से मां को दिलाई फांसी, 13 साल तक खुद को अनाथ मानती रही 19 साल की बेटी, जाने क्या था मामला

दरअसल, राज्य में सियासी हलचल के बीच सुबह से ही सीएम हाउस पर झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) के कार्यकर्तओं का जमावड़ा शुरू हो गया था। उन्हें संबोधित करते हुए ही सोरेन ने ये बातें कहीं। ऐसा पहली बार हुआ है जब प्रवर्तन निदेशालय (ED) को किसी ने सीधी चुनौती दी है। इधर CM से सवाल-जबाव को लेकर ED ऑफिस की सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

Download app : अपने शहर की तरो ताज़ा खबरें पढ़ने के लिए डाउनलोड करें संजीवनी टुडे ऐप

From around the web