Govardhan Puja 2022: कल मनाया जाएगा गोवर्धन पूजा या अन्नकूट, इतने घंटे ही है शुभ मुहूर्त

 
govradthan

Govardhan Puja 2022 Date In India: हर साल दिवाली के अगले दिन गोवर्धन पूजा मनाते हैं, लेकिन इस साल ऐसा नहीं है। जानते हैं गोवर्धन पूजा के शुभ मुहूर्त और तिथि के बारे में।

 

नई दिल्ली। Govardhan Puja 2022 Date In India: हर साल दिवाली के अगले दिन गोवर्धन पूजा मनाते हैं, लेकिन इस साल ऐसा नहीं है। इस साल दिवाली के अगले दिन यानि आज 25 अक्टूबर मंगलवार को सूर्य ग्रहण है, इसलिए गोवर्धन पूजा आज नहीं है, बल्कि कल 26 अक्टूबर दिन बुधवार को मनाया जाएगा। गोवर्धन पूजा को अन्नकूट के नाम से भी जानते हैं। गोवर्धन पूजा के दिन भगवान श्रीकृष्ण और गोवर्धन पर्वत की पूजा करते हैं। भगवान श्रीकृष्ण को अन्नकूट का भोग लगाते हैं। तिरुपति के ज्योतिषाचार्य डाॅ। कृष्ण कुमार भार्गव से जानते हैं गोवर्धन पूजा के शुभ मुहूर्त और तिथि के बारे में।

यह खबर भी पढ़ें: बेटी से मां को दिलाई फांसी, 13 साल तक खुद को अनाथ मानती रही 19 साल की बेटी, जाने क्या था मामला

गोवर्धन पूजा 2022 तिथि
पंचांग के अनुसार, हर साल कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि को गोवर्धन पूजा करते हैं। इस साल कार्तिक शुक्ल प्रतिपदा तिथि का प्रारंभ आज 25 अक्टूबर को शाम 04 बजकर 18 मिनट से होना है और यह कल 26 अक्टूबर को दोपहर 02 बजकर 42 मिनट तक है।

यह खबर भी पढ़ें: शादी किए बगैर ही बन गया 48 बच्चों का बाप, अब कोई लड़की नहीं मिल रही

गोवर्धन पूजा के लिए है 2 घंटे का शुभ मुहूर्त
26 अक्टूबर को गोवर्धन पूजा के लिए सुबह 02 घंटे 14 मिनट का ही शुभ मुहूर्त है। ऐसे में आपको इस समय काल में ही गोवर्धन पूजा संपन्न कर लेनी चाहिए। सुबह में गोवर्धन पूजा का शुभ मुहूर्त प्रात: 06 बजकर 29 मिनट से सुबह 08 बजकर 43 मिनट तक है।

यह खबर भी पढ़ें: शादी से ठीक पहले दूल्हे के साथ ही भाग गई दुल्हन, मां अब मांग रही अपनी बेटी से मुआवजा

प्रीति योग में गोवर्धन पूजा
गोवर्धन पूजा के दिन प्रीति योग बना हुआ है। इस दिन प्रात:काल से लेकर सुबह 10 बजकर 09 मिनट तक प्रीति योग है। यह पूजा पाठ और मांगलिक कार्यों के लिए शुभ फलदायी माना जाता है। इसके बाद से आयुष्मान् योग का प्रारंभ हो रहा है।

यह खबर भी पढ़ें: ऐसा गांव जहां बिना कपड़ों के रहते हैं लोग, जानिए क्या है इसके पीछे की वजह

गोवर्धन पूजा का महत्व
पौराणिक कथाओं के अनुसार, द्वापर युग में भगवान श्रीकृष्ण ने इंद्र देव के घमंड को तोड़कर उनके प्रकोप से समस्त गोकुलवासियों की रक्षा की थी। हालांकि इसके बाद इंद्र को अपने किए पर पश्चात भी हुआ और उन्होंने भगवान श्रीकृष्ण से इसके लिए माफी भी मांगी।

तब से हर साल कार्तिक शुक्ल प्रतिपदा को गोवर्धन पूजा की जाती है। यह प्रकृति प्रेम और उसके संरक्षण का प्रतीक है। इस दिन भगवान श्रीकृष्ण को अन्नकूट का भोग लगाया जाता है, जिसमें अनेक प्रकार के व्यंजन भोजन के लिए परोसे जाते हैं।

Download app : अपने शहर की तरो ताज़ा खबरें पढ़ने के लिए डाउनलोड करें संजीवनी टुडे ऐप

"जयपुर में निवेश का अच्छा मौका, जमीन में निवेश के लिए"

JDA अप्रूव्ड प्लॉट्स JAIPUR, मात्र 4 लाख में वाटिका, टोंक रोड, कॉल 8279269659

From around the web