55 यात्रियों को रनवे के पास छोड़ उड़ा था Go First का विमान, DGCA ने 10 लाख का जुर्माना लगाया

गो फर्स्ट एयरलाइन पर DGCA ने 10 लाख रुपये का जुर्माना लगा दिया है। ये जुर्माना इसलिए लगाया गया है क्योंकि इस साल 9 जनवरी को जब इस एयरलाइन के विमान ने उड़ान भरी, 55 यात्री एयरपोर्ट पर ही रह गए थे। उस विमान ने बेंगलुरू से दिल्ली के लिए उड़ान भरी थी।
नई दिल्ली। गो फर्स्ट एयरलाइन पर DGCA ने 10 लाख रुपये का जुर्माना लगा दिया है। ये जुर्माना इसलिए लगाया गया है क्योंकि इस साल 9 जनवरी को जब इस एयरलाइन के विमान ने उड़ान भरी, 55 यात्री एयरपोर्ट पर ही रह गए थे। उस विमान ने बेंगलुरू से दिल्ली के लिए उड़ान भरी थी। DGCA द्वारा ये जुर्माना भी उस समय लगाया गया है जब एयरलाइन ने इस घटना के लिए माफी मांग ली थी और प्रभावित यात्रियों के लिए एक बड़ा ऐलान भी किया था।
विज्ञापन: "जयपुर में निवेश का अच्छा मौका" JDA अप्रूव्ड प्लॉट्स, मात्र 4 लाख में वाटिका, टोंक रोड, कॉल 8279269659
क्यों हुआ ये एक्शन?
कहा गया था कि सभी प्रभावित यात्रियों को अगले 12 महीनों में किसी भी घरेलू क्षेत्र में यात्रा के लिए एक मुफ्त टिकट दिया जाएगा। इस मामले में एक जांच भी शुरू की गई थी और उस दिन विमान में जो भी स्टाफ मौजूद रहा, सभी को रोस्टर से बाहर कर दिया गया था। लेकिन फिर भी क्योंकि ये चूक बड़ी रही और कई यात्रियों पर इसका असर पड़ा, DGCA ने कड़ा फैसला लिया।
यह खबर भी पढ़ें: 'मेरे बॉयफ्रेंड ने बच्चे को जन्म दिया, उसे नहीं पता था वह प्रेग्नेंट है'
सुर्खियों में भारत की एयरलाइन
वैसे इस मामले में जो यात्री परेशान हुए उनका दावा था कि उनके सामान को तो विमान में लोड कर दिया गया था। सिर्फ उन्हें ही छोड़कर उड़ा गया। बड़ी बात ये रही कि काफी देर तक उन यात्रियों को इस बात की जानकारी नहीं थी कि उनका विमान उड़ान भर चुका है। बाद में एयरलाइन ने दूसरे विमानों की मदद से प्रभावित यात्रियों को उनकी मंजिल तक पहुंचाया। अब पिछले कुछ समय से लगातार भारतीय एयरलाइन गलत कारणों की वजह से खबरों में बनी हुई हैं। कभी एअर इंडिया के विमान में पेशाब कांड हो जाता है तो कभी किसी विमान की इमरजेंसी लैंडिंग कई यात्रियों की जान को जोखिम में डालती है। घटनाएं अलग रहती हैं, जगह अलग रहती हैं, लेकिन ऐसी घटनाएं लगातार होती रहती हैं।
Download app : अपने शहर की तरो ताज़ा खबरें पढ़ने के लिए डाउनलोड करें संजीवनी टुडे ऐप