Congress विधायकों के यहाँ ED और IT की पड़ी रेड, कांग्रेस प्रवक्ता का सवाल- क्या BJP के सारे नेता पाक साफ है...

रांची। झारखंड में दो कांग्रेस विधायकों पर ED (प्रवर्तन निदेशालय) और आयकर विभाग ने बीते दिन एक साथ कार्रवाई की। कांग्रेस विधायक कुमार जयमंगल सिंह उर्फ अनूप सिंह और प्रदीप यादव के घर और उनसे जुड़े लोगों के ठिकानों पर छापा मारा गया। रांची, बोकारो गोड्डा में 9 जगहों पर छापे पड़े हैं। यह कार्यवाही कोयले से जुडी है। कोयला व्यवसायी अजय कुमार सिंह के घर पर भी ED की टीम ने दबिश दी। अजय विधायक अनूप सिंह के करीबी हैं। शिवशंकर यादव के यहां भी छापे पड़े हैं। कांग्रेसी नेताओं के अलावा रांची स्थित न्यूक्लियस मॉल के मालिक विष्णु अग्रवाल के ठिकानों पर भी छापेमारी चल रही है। रांची में टीमें 8 गाड़ियों से पहुंची हैं। टीम दोनों विधायकों के गोड्डा, रांची के कांके रोड और डोरंडा स्थित नौ ठिकानों पर छापे मारे हैं। प्रदीप यादव पौड़ैयाहाट से कांग्रेस विधायक हैं, वहीं कुमार जयमंगल सिंह बेरमो से विधायक हैं।
विज्ञापन: जयपुर में निवेश का अच्छा मौका JDA अप्रूव्ड प्लॉट्स, मात्र 3.21 लाख में वाटिका, टोंक रोड, कॉल 8279269659
झारखंड के रियल स्टेट कारोबारी विष्णु अग्रवाल, चाईबासा के लौह अयस्क कारोबारी राजकुमार शाह (शाह ब्रदर्स) और बेरमो के कोयला कारोबारी अजय सिंह के यहां भी छापेमारी हुई है। इनकम टैक्स के अधिकारियों ने राजकुमार शाह के जमशेदपुर के बिष्टुपुर सर्किट स्थित आवास, पोटका स्थित शाह स्पंज कंपनी और आदित्यपुर इंडस्ट्रियल एरिया स्थित स्कोडा शोरूम में एकसाथ दबिश दी है। रांची के बरियातू में आर्मी की लगभग 50 एकड़ जमीन को फर्जी दस्तावेजों के आधार पर हड़पने की कोशिश मामले में कई सीओ और रजिस्ट्रार भी ईडी की रडार पर हैं।
यह खबर भी पढ़ें: लंदन से करोड़ों की ‘बेंटले मल्सैन’ कार चुराकर पाकिस्तान ले गए चोर! जाने क्या है पूरा मामला?
IT की रेड को लेकर कुमार जयमंगल सिंह ने काह, मेरे बेरमो आवास और पटना आवास पर आयकर विभाग की छापेमारी चल रही है। जो नेता भाजपा की बात नहीं मानेंगे उनके यहां रेड डाली जाएगी। तो वही आयकर की छापेमारी को लेकर कांग्रेस प्रवक्ता राजीव रंजन ने कहा कि ये बीजेपी की साजिश है। लगातार गैर बीजेपी शासित सरकारों को अस्थिर करने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने सवाल किया कि क्या बीजेपी के सारे नेता पाक साफ है। उनके खिलाफ कभी कोई कार्रवाई क्यों नहीं होती है।
Download app : अपने शहर की तरो ताज़ा खबरें पढ़ने के लिए डाउनलोड करें संजीवनी टुडे ऐप