दिल्ली : तेज रफ्तार कार ने 3 बच्चों को कुचला, एक की हालत गंभीर

उत्तरी दिल्ली के शक्तिनगर इलाके में एक तेज रफ्तार ब्रेजा कार ने तीन बच्चों को कुचल दिया। हादसे में एक बच्चे की हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस ने कार चालक को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि कार को जब्त कर लिया है। हादसे का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आ गया है।
नई दिल्ली। नॉर्थ दिल्ली के शक्तिनगर इलाके में रविवार को एक तेज रफ्तार ब्रेजा कार ने तीन बच्चों को कुचल दिया। इसमें एक बच्चे की हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस के मुताबिक प्रताप नगर निवासी 30 वर्षीय गजेंद्र लीलावती स्कूल के पास अपनी ब्रेजा कार चला रहा था, इसी दौरान कार का बैलेंस बिगड़ गया। इस दौरान कार ने फुटपाथ पर खड़े 3 बच्चों को कुचल दिया।
विज्ञापन: "जयपुर में निवेश का अच्छा मौका" JDA अप्रूव्ड प्लॉट्स, मात्र 4 लाख में वाटिका, टोंक रोड, कॉल 8279269659
पुलिस ने बताया कि ये हादसा सुबह नौ बजे हुआ है। एक्सीडेंट का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आ गया है। इसमें साफ तौर पर दिखाई दे रहा है कि एक सफेद रंग की ब्रेज़ा कार सीधे फुटपाथ पर चढ़ गई और रेलिंग से टकराकर कुछ दूरी पर जाकर रुक गई। हादसे के बाद आसपास खड़े लोग घटनास्थल की ओर तेजी से भागे।
यह खबर भी पढ़ें: 'दादी के गर्भ से जन्मी पोती' अपने ही बेटे के बच्चे की मां बनी 56 साल की महिला, जानें क्या पूरा मामला
हादसे में घायल बच्चों को स्थानीय लोगों ने अस्पताल पहुंचाया। इसके साथ ही पुलिस को एक्सीडेंट के बारे में सूचना दी गई। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई।
जानकारी के मुताबिक हादसे के वक़्त तीन बच्चे वहां मौजूद थे, लेकिन गनीमत रही कि 2 बच्चे गाड़ी की चपेट में पूरी तरह आने से बच गए, जबकि एक बच्चा खुद को बचा नहीं पाया। पुलिस ने बताया कि हादसे में तीन बच्चों को चोटें आई हैं, इसमें एक की हालत गंभीर है। तीन बच्चों की उम्र 10 साल, 6 साल और 4 साल बताई जा रही है।
यह खबर भी पढ़ें: महिला टीचर को छात्रा से हुआ प्यार, जेंडर चेंज करवाकर रचाई शादी
डॉक्टरों ने पुलिस को बताया कि 10 और 4 साल के दो बच्चे खतरे से बाहर हैं। तीसरा बच्चा, जिसकी उम्र छह साल है, उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया और उसे निगरानी में रखा गया है।
पुलिस उपायुक्त (उत्तर) सागर सिंह कलसी ने बताया कि कार ने फुटपाथ पर खड़े बच्चों को टक्कर मार दी। पुलिस ने IPC की धारा 279, 337 के तहत FIR दर्ज कर ली है। चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है। जबकि कार को पुलिस ने सीज कर दिया है। पुलिस ने कहा कि कार चालक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
यह खबर भी पढ़ें: 'मेरे बॉयफ्रेंड ने बच्चे को जन्म दिया, उसे नहीं पता था वह प्रेग्नेंट है'
नोएडा में बाइकर्स पर एक्शन
वहीं राजधानी दिल्ली से सटे नोएडा में एक्सप्रेस वे पर रेस लगाने वाले बाइकर्स के खिलाफ नोएडा पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई की है। इस दौरान पुलिस ने करीब 6 रेसिंग बाइक को सीज किया है। दरअसल ये बाइकर्स हर वीकेंड पर नोएडा से आगरा की तरफ रेस लगाते थे।
Download app : अपने शहर की तरो ताज़ा खबरें पढ़ने के लिए डाउनलोड करें संजीवनी टुडे ऐप