दिल्ली: नए साल के जश्न के बीच खौफनाक वारदात, कार सवार लड़कों ने लड़की को 4KM तक घसीटा, दर्दनाक मौत

 
delhi

देश की राजधानी दिल्ली में नए साल के जश्न के बीच पांच लड़कों ने एक लड़की को कार से चार किलोमीटर तक घसीटा। इससे लड़की की दर्दनाक मौत हो गई। बताया जा रहा है कि लड़की शनिवार-रविवार की दरमियानी रात स्कूटी से घर जा रही थी, उसी दौरान कार से उसका एक्सीडेंट हो गया। इसके बाद कार सवारों ने उसे 4 किलोमीटर तक घसीटा।

 

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। नए साल के जश्न के बीच कार सवार 5 लड़कों ने एक लड़की को अपनी कार से चार किलोमीटर तक घसीटा। इससे लड़की की मौत हो गई। यह जानकारी दिल्ली पुलिस के आउटर जिले के DCP हरेन्द्र सिंह ने दी।

विज्ञापन: "जयपुर में निवेश का अच्छा मौका" JDA अप्रूव्ड प्लॉट्स, मात्र 4 लाख में वाटिका, टोंक रोड, कॉल 8279269659

उन्होंने बताया कि शनिवार-रविवार दरमियानी रात करीब 3 बजे कंझावला इलाके में पुलिस को एक पीसीआर कॉल मिली। इसमें बताया गया कि एक लड़की निर्वस्त्र हालत में सड़क के किनारे पड़ी है। इस सूचना के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो देखा कि एक लड़की लहूलुहान हालत में वहां पड़ी थी।

यह खबर भी पढ़ें: 61 साल है उम्र, 88वीं बार शादी करने जा रहा ये शख्स, 'प्लेबॉय किंग' के नाम से मशहूर

लड़की के शरीर पर कपड़े नहीं थे। शरीर का ज्यादातर शरीर रोड पर रगड़कर गायब हो चुका था। उसकी लाश बीच सड़क पर पड़ी हुई थी। बताया जा रहा है कि लड़की शादी व अन्य इवेंट में पार्ट टाइम काम करती थी। वह ऐसे ही एक फंक्शन से घर लौट रही थी।

घटनास्थल, जहां पर पड़ा मिला लड़की का शव.

यह खबर भी पढ़ें: विधवा बहू की ससुर ने फिर से कराई शादी, बेटी की तरह कन्यादान भी किया; गिफ्ट में दी कार

स्कूटी से अपने घर जा रही थी 23 साल की लड़की
इस मामले में पुलिस ने जब मामले की जांच शुरू की तो पता चला कि करीब 23 साल की लड़की स्कूटी से अपने घर जा रही थी, उसी दौरान एक कार में सवार पांच लड़के रास्ते से गुजरे तो उनकी कार से स्कूटी का एक्सीडेंट हो गया। इसके बाद कार करीब 4 किलोमीटर तक लड़की को सुल्तानपुर से कंझावला इलाके तक घसीटते हुए ले गई। इस दौरान लड़की के शरीर से सारे कपड़े अलग हो गए। लड़की के शरीर में काफी चोट आई। इसके बाद उसने दम तोड़ दिया।

यह खबर भी पढ़ें: मॉडल को 9 में से 5 पत्नियों ने दिया तलाक, 4 लड़कियां होते हुए फिर शादी का बना रहा मन

कार सवार लड़कों को पकड़कर घटना की जांच में जुटी पुलिस
पुलिस ने जांच-पड़ताल के बाद कार सवार पांचों लड़कों को पकड़ लिया है और कार जब्त कर ली गई है। पुलिस का कहना है कि कार सवार लड़कों का मेडिकल कराया जा रहा है। पुलिस ये पता करने की कोशिश कर रही है कि क्या लड़के शराब के नशे में थे? फिलहाल पुलिस को अभी तक इस घटना से जुड़ा सीसीटीवी नहीं मिला है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।

यह खबर भी पढ़ें: 'पूंछ' के साथ पैदा हुई बच्ची, डॉक्टरों ने ऑपरेशन कर किया अलग 6 सेंटीमीटर लंबी पूंछ को

कार में सवार थे ये पांच लड़के, कोई हेयर ड्रेसर तो कोई राशन डीलर
पुलिस ने कार में सवार पांच लोगों को पकड़ लिया है। इनमें 26 वर्षीय दीपक खन्ना पुत्र राजेश खन्ना ग्रामीण सेवा में चालक के पद पर है। इसके अलावा 25 वर्षीय अमित खन्ना पुत्र स्व। राज कुमार खन्ना उत्तम नगर में एसबीआई कार्ड्स के लिए काम करता है। इसी के साथ तीसरा 27 वर्षीय कृष्ण पुत्र काशी नाथ सीपी नई दिल्ली में स्पेनिश कल्चर सेंटर में काम करता है। चौथा युवक 26 वर्षीय मिथुन पुत्र शिव कुमार नरैना में हेयर ड्रेसर है। वहीं पांचवां 27 वर्षीय मनोज मित्तल पुत्र सुरेंद्र मित्तल पी ब्लॉक सुल्तानपुरी में राशन डीलर है।

घटना के बाद मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारी.

यह खबर भी पढ़ें: प्रेमी ने प्रेमिका के शव से रचाई शादी, पहले भरी मांग फिर पहनाई जयमाला, जानिए पूरा मामला...

हादसे के बाद कार के पहियों में फंस गई थी लड़की
सुल्तानपुरी इलाके में एसएचओ ने रात्रि गश्त के दौरान स्कूटी को दुर्घटनाग्रस्त हालत में देखा था और इसकी जानकारी थाने में 3.53 बजे दी थी। स्कूटी नंबर की जांच की गई, जिसके बाद लड़की के बारे में पता चला। पुलिस का कहना है कि हादसे के बाद लड़की कार के पहियों में फंस गई थी। इसके बाद वह काफी दूर तक घसीटती चली गई।

यह खबर भी पढ़ें: दुनिया की ये जो 6 महीने एक देश में और 6 महीने दूसरे देश में, बदल जाते हैं नियम-कानून

पुलिस को दो बार कॉल पर मिली थी घटना की सूचना
पुलिस ने बताया कि कॉल पर किसी ने सूचना दी थी कि एक ग्रे कलर की कार कुतुबगढ़ की तरफ जा रही है। उसमें एक डेड बॉडी लटकी हुई नजर आ रही है। इसके बाद तुरंत पिकेट पर तैनात पुलिसकर्मियों को सतर्क कर दिया गया। पुलिस कार की तलाश करने लगी। इसके कुछ समय बाद पुलिस को पीसीआर कॉल मिली। कॉल पर बताया गया कि थाना कंझावला में सड़क पर एक लड़की का शव पड़ा है।

घटना के बाद मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारी.

यह खबर भी पढ़ें: 7 दिनों की विदेश यात्रा में फ्लाइट-होटल पर खर्च सिर्फ 135 रुपये!

शरीर पर नहीं था एक भी कपड़ा, घसीटने से पैर हो चुके थे गायब
सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची घटनास्थल का निरीक्षण किया। लड़की का शव बीच रोड पर पड़ा था। शरीर पर एक भी कपड़ा नहीं था। रोड पर घसीटने की वजह से लड़की के पैर गायब हो चुके थे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एसजीएम अस्पताल मंगोलपुरी भेजा, शव को मोर्चरी में रखवा दिया गया है।

इस मामले में डीसीपी ने कहा है कि ये कोई सेक्सुअल असॉल्ट नहीं है। हमारी जांच में पता चला है कि ये एक जानलेवा हादसा है। इस मामले में मेडिकल करवाया जा रहा है।

यह खबर भी पढ़ें: 'दादी के गर्भ से जन्मी पोती' अपने ही बेटे के बच्चे की मां बनी 56 साल की महिला, जानें क्या पूरा मामला

दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने किया ट्वीट
हादसे को लेकर दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने ट्वीट कर कहा है कि दिल्ली के कंझावला में एक लड़की की लाश मिली है। बताया जा रहा है कि कुछ लड़कों ने नशे की हालत में गाड़ी से उसकी स्कूटी को टक्कर मारी और उसे कई किलोमीटर तक घसीटा। ये मामला बेहद भयानक है, मैं दिल्ली पुलिस को हाजिरी समन जारी कर रही हूं। पूरा सच सामने आना चाहिए।

यह खबर भी पढ़ें: महिला टीचर को छात्रा से हुआ प्यार, जेंडर चेंज करवाकर रचाई शादी

स्वाति मालीवाल ने डीसीपी को जारी नोटिस में किए हैं ये सवाल
घटना को लेकर डीसीपी बाहरी दिल्ली को दिल्ली महिला आयोग ने नोटिस जारी कर कई बातों की जानकारी मांगी है। स्वाति मालीवाल ने दिल्ली पुलिस से मामले में दर्ज प्राथमिकी की प्रति मांगी है। इसके साथ ही गिरफ्तार आरोपियों का ब्योरा भी मांगा है। इसके अलावा मृतक की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट की कॉपी की मांग की है। 

स्वाति मालीवाल ने पूछा है कि क्या मृतक के साथ किसी सेक्सुअल असॉल्ट मामले की जांच की गई है? इस बारे में भी जानकारी दें। वहीं लड़की को टक्कर मारने वाली कार जिस रास्ते से गुजरी, वहां की पुलिस चौकियों की सूची दें। स्वाति ने पूछा है कि क्या कार को किसी पुलिस वाले ने रोका था और यह जांच की गई थी कि कार में सवारों ने शराब पी थी या नहीं? 

यह खबर भी पढ़ें: 'मेरे बॉयफ्रेंड ने बच्चे को जन्म दिया, उसे नहीं पता था वह प्रेग्नेंट है'

लड़की के पिता की हो चुकी है मौत, घर में मां के साथ 4 बहनें और दो भाई
बताया जा रहा है कि मृतक लड़की का परिवार अमन विहार का रहने वाला है। उसके घर में मां और चार बहनें हैं। दो छोटे भाई हैं, जिनमें एक 9 साल का और दूसरा 13 साल का है। लड़की के पिता की मौत हो चुकी है। एक बहन शादीशुदा है। परिवार फिलहाल इस घटना को लेकर बात नहीं कर रहा है। पुलिस के मुताबिक, लड़की की मां ने DCP से बात की थी।

Download app : अपने शहर की तरो ताज़ा खबरें पढ़ने के लिए डाउनलोड करें संजीवनी टुडे ऐप

From around the web