DCW की अध्यक्ष बोली- मुझसे छेड़छाड़ का वीडियो सही, कहा- महिलाओं से पहले भी छेड़छाड़ कर चुका आरोपी

उन्होंने कहा मेरे बारे में झूठी बातें फैलाने से मैं डरने वाली नहीं हूं। मेरी आवाज कोई नहीं दबा सकता है।

DCW की अध्यक्ष बोली- मुझसे छेड़छाड़ का वीडियो सही, कहा- महिलाओं से पहले भी छेड़छाड़ कर चुका आरोपी

नई दिल्ली। दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने उनके साथ हुई कथित छेड़छाड़ के वीडियो को सही ठहराया है। उन्होंने कहा मेरे बारे में झूठी बातें फैलाने से मैं डरने वाली नहीं हूं। मेरी आवाज कोई नहीं दबा सकता है। मालीवाल ने यह दावा भी किया कि आरोपी ड्राइवर पहले भी महिलाओं के साथ छेड़छाड़ कर चुका है। 

विज्ञापन: "जयपुर में निवेश का अच्छा मौका" JDA अप्रूव्ड प्लॉट्स, मात्र 4 लाख में वाटिका, टोंक रोड, कॉल 8279269659

दरअसल, स्वाति मालीवाल ने दावा किया था कि नशे में धुत एक कार ड्राइवर ने उनके साथ बदतमीजी की और जब उन्होंने आरोपी को रोका तो उसने उन्हें कार से 15 मीटर तक खींचा। उन्होंने इस घटना का वीडियो शेयर किया था। जिसके बाद बीजेपी सांसद मनोज तिवारी ने इस वीडियो पर संदेह जताया था। उनका कहना था कि यह फर्जी स्टिंग जैसा है। इसकी जांच होनी चाहिए। उन्होंने एक फोटो भी दिखाया था। उनका कहना था कि आरोपी ड्राइवर हरीश चंद्र सूर्यवंशी आम आदमी पार्टी (AAP) के ही विधायक प्रकाश जरवाल का करीबी है।

यह खबर भी पढ़ें: OMG: 83 साल की महिला को 28 साल के युवक से हुआ प्यार, शादी के लिए विदेश से पहुंची पाकिस्तान

तो वहीं, दिल्ली भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेव ने दावा किया कि आरोपी हरीश चंद्र सूर्यवंशी दक्षिण दिल्ली के संगम विहार का आप कार्यकर्ता है। सचदेव ने एक फोटो शेयर किया जिसमें आरोपी आप विधायक प्रकाश जरवाल के साथ चुनाव प्रचार रहा है। इस फोटो के साथ सचदेव ने लिखा कि यह साफ हो गया है कि पूरी घटना अंतरराष्ट्रीय स्तर पर दिल्ली को महिलाओं के लिए असुरक्षित दिखाने के लिए आम आदमी पार्टी की साजिश है।

Download app : अपने शहर की तरो ताज़ा खबरें पढ़ने के लिए डाउनलोड करें संजीवनी टुडे ऐप

From around the web