Cyclone Mandous: चक्रवात 'मैंडूस' से तमिलनाडु में तबाही, 13 जिलों में रेड अलर्ट जारी, स्कूल-कॉलेज बंद

साइक्लोन के तट से टकराने के दौरान हवा की रफ्तार बढ़कर 105 किमी प्रति घंटे तक पहुंच सकती है।
 
Cyclone Mandous: चक्रवात 'मैंडूस' से तमिलनाडु में तबाही, 13 जिलों में रेड अलर्ट जारी, स्कूल-कॉलेज बंद

नई दिल्ली। साइक्लोन मैंडूस के चलते तमिलनाडु के तटीय इलाकों में जमकर बारिश हो रही है। तेज हवाओं और आंधी से सैकड़ों पेड़ उखड़ गए हैं। यहां 13 जिलों में रेड अलर्ट जारी किया गया है। स्कूल-कॉलेजों में छुट्टी घोषित कर दी गई है। 

विज्ञापन: "जयपुर में निवेश का अच्छा मौका" JDA अप्रूव्ड प्लॉट्स, मात्र 4 लाख में वाटिका, टोंक रोड, कॉल 8279269659

मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, मैंडूस बंगाल की खाड़ी में वेस्ट से नॉर्थ वेस्ट की तरफ बढ़ रहा है। यह 9 दिसंबर की रात पुडुचेरी और श्रीहरिकोटा के बीच उत्तर तमिलनाडु, पुडुचेरी और दक्षिण आंध्र प्रदेश के तट को पार करेगा। उस वक्त हवा की रफ्तार 65-75 किमी प्रति घंटे होने का अनुमान है। साइक्लोन के तट से टकराने के दौरान हवा की रफ्तार बढ़कर 105 किमी प्रति घंटे तक पहुंच सकती है। इधर, चेन्नई में तेज बारिश और हवाओं की वजह से 13 फ्लाइट कैंसिल करनी पड़ी हैं। हालात को देखते हुए चेन्नई में NDRF को तैनात किया गया है। इंडियन कोस्ट गार्ड ने चक्रवात के खतरे के बीच कई उपायों की शुरुआत की है। 

यह खबर भी पढ़ें: शादी से ठीक पहले दूल्हे के साथ ही भाग गई दुल्हन, मां अब मांग रही अपनी बेटी से मुआवजा

मौसम विभाग ने कहा, कि तूफान से सबसे ज्यादा प्रभावित तमिलनाडु होगा। वहीं, आंध्र प्रदेश और पुडुचेरी में भी तेज बारिश की चेतावनी दी गई है। इससे पहले IMD ने कहा था कि शुक्रवार सुबह तक मैंडूस के गंभीर होने और और ज्यादा रफ्तार बढ़ने की संभावना है। हालांकि, बाद में यह अनुमान के मुकाबले धीमी रफ्तार से आगे बढ़ा और अब शुक्रवार रात को इसके तट से टकराने के आसार हैं। 

यह खबर भी पढ़ें: लंदन से करोड़ों की ‘बेंटले मल्सैन’ कार चुराकर पाकिस्तान ले गए चोर! जाने क्या है पूरा मामला?

शिक्षा मंत्री ए नमस्सिवम ने कहा कि पुडुचेरी और कराईकल में सभी स्कूल और कॉलेज बंद कर दिए गए हैं। एक अधिकारी ने कहा कि राज्य प्रशासन ने समुद्र किनारे रह रहे लोगों के लिए अलर्ट जारी किया है। राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरणों से स्थानीय प्रिंट, टेलीविजन और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के जरिए लोगों को लगातार अपडेट किया जा रहा है। इधर समुद्र में न जाने देने से नाराज लोग प्रदर्शन भी कर रहे हैं।

Download app : अपने शहर की तरो ताज़ा खबरें पढ़ने के लिए डाउनलोड करें संजीवनी टुडे ऐप

From around the web