Bengaluru में कांग्रेस ने महिलाओं के लिए रैली का किया आयोजन, राज्य में सत्ता में आने पर महिला मुखिया को मिलेंगे 2000 रुपए महीना

नई दिल्ली। कर्नाटक के बेंगलुरु में कांग्रेस ने महिलाओं के लिए ‘ना नायकी’ यानी ‘मैं नेता हूं’ रैली आयोजित की। इसमें पार्टी की जनरल सेक्रेटरी प्रियंका गांधी शामिल हुईं। इस मौके पर कांग्रेस ने ऐलान किया कि अगर राज्य में कांग्रेस सत्ता में आती है तो परिवार की महिला मुखिया को हर महीने 2000 रुपए दिए जाएंगे। इसका ऐलान स्टेट कांग्रेस प्रेसिडेंट डीके शिवकुमार ने किया।
विज्ञापन: "जयपुर में निवेश का अच्छा मौका" JDA अप्रूव्ड प्लॉट्स, मात्र 4 लाख में वाटिका, टोंक रोड, कॉल 8279269659
प्रियंका ने बताया कि यह राशि सीधे महिलाओं के अकाउंट में भेजी जाएगी। इसे गृह लक्ष्मी योजना के तहत लागू किया जाएगा। आगामी चुनावों के लिए यह कांग्रेस की तरफ से दूसरा वादा है। पिछले हफ्ते भी पार्टी ने प्रजाध्वनी यात्रा के लॉन्च पर सभी घरों को 200 यूनिट बिजली फ्री देने का ऐलान किया था।
यह खबर भी पढ़ें: बेटी से मां को दिलाई फांसी, 13 साल तक खुद को अनाथ मानती रही 19 साल की बेटी, जाने क्या था मामला
प्रियंका ने इस रैली में भाजपा सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि भाजपा ने 40% कमीशन लेकर राज्य के 1.5 लाख करोड़ रुपए अपनी जेब में कर लिए हैं। यहां आपको हर काम के लिए रिश्वत देनी पड़ती है। यहां जिंदगी बहुत महंगी हो गई है, लेकिन कोई सरकार को दोषी नहीं ठहरा रहा है। इसलिए सरकार यहां लोगों का ध्यान बेकार के विवादों में खींच रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा की पॉलिसी से कुछ ही लोगों को फायदा होता है और ये कुछ लोग अमीर से और अमीर होते जाते हैं।
यह खबर भी पढ़ें: शादी से ठीक पहले दूल्हे के साथ ही भाग गई दुल्हन, मां अब मांग रही अपनी बेटी से मुआवजा
वहीं, कांग्रेस के नेता सिद्दारमैया ने कहा, BJP भले ही यहां 3 साल से सत्ता में है, लेकिन इस पार्टी ने महिलाओं के लिए एक भी कार्यक्रम नहीं किया। उन्होंने कहा कि जब से कांग्रेस ने लोगों को 200 यूनिट फ्री बिजली देने का ऐलान किया है, तब से भाजपा ने झूठे प्रलोभन देकर लोगों को लालच देने का काम शुरू कर दिया है। कांग्रेस ने कहा कि इस स्कीम के जरिए वह LPG के आसमान छूते दामों और रोजाना के खर्चों के भार से महिलाओं को कुछ राहत देना चाहती है। साथ ही यह भी कहा कि कांग्रेस कर्नाटक की हर महिला को आर्थिक आजादी देना चाहती है।
Download app : अपने शहर की तरो ताज़ा खबरें पढ़ने के लिए डाउनलोड करें संजीवनी टुडे ऐप