Congress President Election: कमलनाथ कांग्रेस अध्यक्ष की रेस से बाहर, हाईकमान ने दिग्विजय सिंह को अचानक बुलाया दिल्ली

नई दिल्ली। मध्यप्रदेश के पूर्व सीएम और राज्यसभा सदस्य दिग्विजय सिंह कांग्रेस अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ सकते हैं। दिग्विजय सिंह अभी भारत जोड़ो यात्रा में राहुल गांधी के साथ हैं। उन्हें अचानक दिल्ली बुलाया गया है। माना जा रहा है कि दिग्विजय सिंह आज कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए नामांकन कर सकते हैं। वे इसके संकेत भी दे चुके हैं। राजस्थान में सियासी उठापटक के बाद उनका नाम तेजी से सामने आया है। इधर कमलनाथ ने भोपाल के PCC (प्रदेश कांग्रेस कमेटी) दफ्तर में दिग्विजय सिंह के अध्यक्ष बनने के सवाल पर कहा, ये उनसे ही पूछिए। राहुल गांधी से एक महीने पहले बात की थी। उनसे कहा था कि आप लीडर बनिए, लेकिन उन्होंने मना कर दिया। शशि थरूर ने मुझसे बात की थी। थरूर ने कहा था कि वे इसलिए पर्चा भरेंगे, क्योंकि चुनाव हो। ऐसा न लगे कि चुनाव नहीं हो रहे।
यह खबर भी पढ़ें: शादी से ठीक पहले दूल्हे के साथ ही भाग गई दुल्हन, मां अब मांग रही अपनी बेटी से मुआवजा
कमलनाथ को सोनिया गांधी ने दिल्ली बुलाया था। कमलनाथ ने बताया कि उन्होंने सोनिया गांधी से कहा कि मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव में 12 महीने बचे हैं। वे राष्ट्रीय अध्यक्ष की जिम्मेदारी नहीं ले सकते, क्योंकि मेरा ध्यान मप्र से हट जाएगा। अभी गुजरात का चुनाव है, फिर हिमाचल में चुनाव होंगे, हर प्रदेश की चुनावी रणनीति मैं नहीं बना सकता। अभी मेरा पूरा ध्यान MP पर है। मैं अध्यक्ष बनने में ज्यादा दिलचस्पी भी नहीं लेता। मैं इस समय मप्र से अपना ध्यान नहीं हटाना चाहता।
यह खबर भी पढ़ें: ऐसा गांव जहां बिना कपड़ों के रहते हैं लोग, जानिए क्या है इसके पीछे की वजह
राजस्थान कांग्रेस में अनुशासनहीनता पर कमलनाथ ने कहा, सचिन पायलट ने कुछ नहीं किया, वे तो मीडिया में भी कुछ नहीं बोले। कांग्रेस में नई लीडरशिप को आगे आने से रोकने के आरोपों पर बोले, ये BJP से पूछिए प्रधानमंत्री तो 70 साल के हो गए हैं। नड्डा को बिना चुनाव दूसरी बार अध्यक्ष बना दिया। पायलट और गहलोत दोनों मेरे मित्र हैं, मैं इस गुटबाजी में नहीं पड़ना चाहता, क्योंकि मेरे पास समय नहीं है। राजस्थान के घटनाक्रम से भारत जोड़ो यात्रा का कोई संबंध नहीं है। भारत जोड़ो यात्रा बहुत सफल रही है और आगे भी सफल रहेगी।
Download app : अपने शहर की तरो ताज़ा खबरें पढ़ने के लिए डाउनलोड करें संजीवनी टुडे ऐप