Cold Alert: दिल्ली-NCR में कश्मीर जैसी ठंड, 3 डिग्री तक गिरा पारा; यूपी-बिहार के लिए भी अलर्ट जारी

देश की राजधानी दिल्ली इन दिनों ठंड से ठिठुर रही है। तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विभाग (IMD) की एक रिपोर्ट के मुताबिक, आज सुबह सफदरगंज में न्यूनतम तापमान 3 डिग्री दर्ज किया गया है।
नई दिल्ली। IMD Cold Wave Alert: देश की राजधानी दिल्ली इन दिनों ठंड से ठिठुर रही है। तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विभाग (IMD) की एक रिपोर्ट के मुताबिक, आज सुबह सफदरगंज में न्यूनतम तापमान 3 डिग्री दर्ज किया गया है, जो कि इस मौसम का सबसे कम है। ठंड से लोगों को हाल बेहाल है। जगह-जगह पर अलाक के सहारे लोग खुद को इस कंपकपाती ठंड से बचाने की कोशिश कर रहे हैं। आईएमडी ने यह भी कहा है कि अभी स्थिति में कोई खास सुधार देखने को नहीं मिलेगी। हालांकि, आने वाले समय में राहत की उम्मीद जताई गई है।
विज्ञापन: "जयपुर में निवेश का अच्छा मौका" JDA अप्रूव्ड प्लॉट्स, मात्र 4 लाख में वाटिका, टोंक रोड, कॉल 8279269659
आईएमडी द्वारा जारी रेड अलर्ट को देखते हुए दिल्ली हवाईअड्डे ने गुरुवार को अपने सभी यात्रियों को अलर्ट कर दिया है। हवाई अड्डे ने कहा कि सभी फ्लाइट अभी पहले की तरह चल रही हैं। लेकिन विजिबिलिटी कम हो रही है। यात्रियों को अपने-अपने उड़ान की जानकारी के लिए संबंधित एयरलाइन से संपर्क करने के लिए कहा गया है। आपको बता दें कि सोमवार और मंगलवार के बीच करीब 100 उड़ानें देरी से चलीं और कुछ को कोहरे के कारण डायवर्ट किया गया।
यह खबर भी पढ़ें: महिला टीचर को छात्रा से हुआ प्यार, जेंडर चेंज करवाकर रचाई शादी
वहीं, बिहार और उत्तर प्रदेश में भी लोगों को ठंड से बुरा हाल है। पछुआ हवा के कारण कंपकंपी की स्थिति बनी हुई है। मौसम विभाग का कहना है कि अभी कुछ दिनों तक ऐसी ही स्थिति बनी रह सकती है। इन दोनों राज्यों के अधिकांश इलाकों में लोगों ने कई दिनों से सूर्य का दर्शन तक नहीं किया है।
यह खबर भी पढ़ें: 'मेरे बॉयफ्रेंड ने बच्चे को जन्म दिया, उसे नहीं पता था वह प्रेग्नेंट है'
मौसम विभाग ने कहा है कि उत्तराखंड के कुछ इलाकों में बर्फबारी के बाद वहां से चल रही बर्फीली हवाओं ने मैदानी इलाकों में ठिठुरन बढ़ा दी है। वहीं, अगले तीन-चार दिनों तक कड़ाके की ठंड से कोई बड़ी राहत की उम्मीद नहीं है। पिछले 24 घंटों के दौरान पश्चिमी यूपी में कई स्थानों पर कोहरे की मोटी परत देखी गई।
Download app : अपने शहर की तरो ताज़ा खबरें पढ़ने के लिए डाउनलोड करें संजीवनी टुडे ऐप