Chandra Grahan 2022: साल का अंतिम चंद्र ग्रहण खत्म, , जानें अगले साल कब लगेगा ग्रहण

 
chandra grahan

Chandra Grahan 2022 : साल का दूसरा और आखिरी चंद्र ग्रहण समाप्त हो चुका है। भारतीय समयानुसार यह चंद्र ग्रहण शाम 6 बजकर 20 मिनट पर समाप्त हुआ। भारत में कोलकाता, कोहिमा, पटना, पुरी, रांची और इटानगर में पूर्ण चंद्र ग्रहण देखा गया जबकि शेष भारत में आंशिक चंद्र ग्रहण दिखा। ये मेष राशि में लगा था। अब अगला चंद्र ग्रहण 5 मई 2023 दिन शुक्रवार को लगेगा।

 

नई दिल्ली। Chandra Grahan 2022 today timing in India: साल 2022 का आखिरी चंद्र ग्रहण खत्म हो चुका है। भारत में यह पूर्ण चंद्र ग्रहण अरुणाचल प्रदेश के इटानगर में सबसे पहले नजर आया। इसके बाद, कोलकाता, सिलीगुड़ी, पटना, रांची, गुवाहाटी में भी पूर्ण चंद्र ग्रहण दिखाई दिया।  हालांकि, भारत के कई हिस्सों में आंशिक चंद्र ग्रहण ही नजर आया।  यह चंद्र ग्रहण उत्तरी-पूर्वी यूरोप, एशिया, ऑस्ट्रेलिया, प्रशान्त महासागर, हिन्द महासागर, उत्तर अमेरिका और दक्षिण अमेरिका के अधिकांश हिस्सों में दिखाई दिया। चंद्र ग्रहण का ऐसा नजारा अब तीन साल बाद 2025 में देखने को मिलगा। इन तीन सालों में आंशिक चंद्र ग्रहण तो लगेंगे लेकिन पूर्ण चंद्र ग्रहण 2025 में दिखाई देगा।

विज्ञापन: "जयपुर में निवेश का अच्छा मौका" JDA अप्रूव्ड प्लॉट्स, मात्र 4 लाख में वाटिका, टोंक रोड, कॉल 8279269659

भारत में चंद्र ग्रहण का समय (Chandra Grahan 2022 Timings In India) 
भारत में सबसे पहले 4 बजकर 23 मिनट पर अरुणाचल प्रदेश के इटानगर में पूर्ण चंद्र ग्रहण दिखाई दिया। इसके बाद कोलकाता, पटना, रांची और कोहिमा में भी पूर्ण चंद्र ग्रहण देखा गया। जबकि इसके बाद भारत के बाकी शहरों में आंशिक चंद्र ग्रहण दिखा। साल का यह अंतिम चंद्र ग्रहण मेष राशि में लगा। भारत में चंद्र ग्रहण की समाप्ति शाम 6 बजकर 20 मिनट पर हुई। 

यह खबर भी पढ़ें: ऐसा गांव जहां बिना कपड़ों के रहते हैं लोग, जानिए क्या है इसके पीछे की वजह

साल के आखिरी चंद्र ग्रहण का राशियों पर असर (Chandra Grahan Effects On Zodiac Signs)
चंद्र ग्रहण का असर सभी राशियों पर देखने को मिला। कुछ राशिवालों के लिए यह चंद्र ग्रहण अच्छा साबित हुआ जबकि कुछ को इस दौरान कष्टों का सामना करना पड़ा। साल का अंतिम चंद्र ग्रहण मिथुन, कर्क, वृश्चिक, कुंभ राशिवालों के लिए शुभ रहा। जबकि मेष, वृषभ, सिंह, मीन, मकर, धनु राशि वालों के लिए यह अंतिम चंद्र ग्रहण काफी अशुभ साबित हुआ।

Download app : अपने शहर की तरो ताज़ा खबरें पढ़ने के लिए डाउनलोड करें संजीवनी टुडे ऐप

From around the web