Chandra Grahan 2022: भारत में दिखेगा कल दिखेगा चंद्र ग्रहण, सूतक काल लगने से पहले निपटा लें ये 3 काम

 
lunar 11

Chandra Grahan 2022 Date and time in India: 08 नवंबर 2022 का चंद्र ग्रहण भारत में दिखने वाला है, इसलिए इसका सूतक काल भी मान्य होगा। भारतीय समयानुसार, 8 नवंबर को लगने वाला चंद्र ग्रहण भारत में शाम 5 बजकर 20 मिनट से लेकर शाम 06 बजकर 20 मिनट तक दृश्यमान होगा।

 

नई दिल्ली। Chandra Grahan 2022 Sutak Kaal: साल का आखिरी चंद्र ग्रहण 8 नवंबर को लगने वाला है। यह चंद्र ग्रहण भारत में दिखने वाला है, इसलिए इसका सूतक काल भी मान्य होगा। भारतीय समयानुसार, 8 नवंबर को लगने वाला चंद्र ग्रहण भारत में शाम 5 बजकर 20 मिनट से लेकर शाम 06 बजकर 18 मिनट तक दृश्यमान होगा। चंद्र ग्रहण से 9 घंटे पहले इसका सूतक काल लग जाएगा। ज्योतिषियों की मानें तो इस दिन ग्रहण का सूतक काल लगने से पहले तीन काम जरूर कर लें।

विज्ञापन: "जयपुर में निवेश का अच्छा मौका" JDA अप्रूव्ड प्लॉट्स, मात्र 4 लाख में वाटिका, टोंक रोड, कॉल 8279269659

1. तुलसी के पत्ते

ग्रहण काल में तुलसी के पत्तों को विशेष महत्व बताया गया है। सनातन धर्म की मान्यताओं के अनुसार, ग्रहण लगने से पहले खाने-पीने की चीजों में तुलसी के पत्ते डाल देने चाहिए। इससे खाद्य पदार्थ ग्रहण के दुष्प्रभाव से बचे रहते हैं और इन्हें बाद में आसानी से खाया जा सकता है।

हालांकि तुलसी के पत्तों को तोड़ने का भी एक निश्चित समय होता है। आपको न तो ग्रहण काल में तुलसी के पत्ते तोड़ने चाहिए और न ही सूतक काल में। बेहतर होगा कि आप सूतक काल से पहले ही तुलसी के पत्तों को तोड़कर रख लें और ग्रहण लगने से पहले ही उन्हें खाने में डाल दें।

यह खबर भी पढ़ें: शादी किए बगैर ही बन गया 48 बच्चों का बाप, अब कोई लड़की नहीं मिल रही

2. मंदिर के कपाट

चंद्र ग्रहण लगने से पहले सूतक काल में मंदिर के कपाट बंद कर दिए जाते हैं। इन्हें चंद्र ग्रहण समाप्त होने के बाद ही खोला जाता है। ऐसा कहा जाता है कि इस अवधि में भगवान की मूर्तियों को स्पर्श करने से बचना चाहिए। ग्रहण काल में देवी-देवताओं की पूजा वर्जित होती है। इसलिए बेहतर होगा कि आप अपने घर के मंदिरों के कपाट भी बंद ही रखें। इन्हें सूतक काल के प्रारंभ से लेकर ग्रहण समापन तक बंद रखें।

यह खबर भी पढ़ें: शादी से ठीक पहले दूल्हे के साथ ही भाग गई दुल्हन, मां अब मांग रही अपनी बेटी से मुआवजा

3. देव दिवाली पर दीपदान

दिवाली पर सूर्य ग्रहण की तरह देव दिवाली पर चंद्र ग्रहण का संयोग बन रहा है। दरअसल देव दिवाली कार्तिक पूर्णिमा पर मनाई जाती है। कार्तिक पूर्णिमा तिथि 07 नवंबर की शाम 04 बजकर 15 मिनट से लेकर 08 नवंबर की शाम 04 बजकर 31 मिनट तक रहेगी। ऐसे में कुछ लोग ग्रहण से एक दिन पहले यानी 07 नवंबर को ही देव दिवाली मनाने की बात कर रहे हैं। 

यह खबर भी पढ़ें: ऐसा गांव जहां बिना कपड़ों के रहते हैं लोग, जानिए क्या है इसके पीछे की वजह

देव दिवाली के दिन दीपदान का विशेष महत्व बताया गया है। इस दिन काशी के गंगा घाट पर दीप जलाने से सौभाग्य की प्राप्ति होती है। ऐसी मान्यता है कि देव दिवाली पर दीप दान करने से इंसान की तकदीर चमक सकती है। चूंकि 8 नवंबर को भी पूर्णिमा तिथि लग रही है, इसलिए बेहतर होगा कि आप चंद्र ग्रहण शुरू होने से पहले ही दीपदान की परंपरा पूरी कर लें।

Download app : अपने शहर की तरो ताज़ा खबरें पढ़ने के लिए डाउनलोड करें संजीवनी टुडे ऐप

From around the web