दूल्हा बनकर युवाओं ने निकाली 'बेरोजगारों की बारात', दुल्हन के रूप में मांगी नौकरी, जानिए पूरा मामला...

बारात के अंत में बीजेपी कार्यालय के बाहर दूल्हों के सेहरे को आग लगा दी गई।
दूल्हा बनकर युवाओं ने निकाली 'बेरोजगारों की बारात', दुल्हन के रूप में मांगी नौकरी, जानिए पूरा मामला...

नई दिल्ली। हरियाणा के रोहतक में मकर संक्राति के दिन बेरोजगारों की बारात निकली। मानसरोवर पार्क में युवा, खिलाड़ी, बुजुर्ग और महिलाएं अपनी समस्याओं को लेकर इकट्‌ठा हुए। यहां से बेरोजगारों की बारात BJP के प्रदेश कार्यालय तक पहुंची। यह बारात हरियाणा में आम आदमी पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष नवीन जयहिंद की अगुआई में निकाली गई। इस दौरान नाचते गाते हुए अनेक युवा सेहरा बांधकर दूल्हे बनकर बारात में शामिल हुए। बारात के अंत में बीजेपी कार्यालय के बाहर दूल्हों के सेहरे को आग लगा दी गई।

विज्ञापन: "जयपुर में निवेश का अच्छा मौका" JDA अप्रूव्ड प्लॉट्स, मात्र 4 लाख में वाटिका, टोंक रोड, कॉल 8279269659

नवीन जयहिंद ने कहा कि प्रदेश में बेरोजगारी चरम पर है। प्रदेश में बेरोजगारी 20 लाख के करीब है। सरकार हरियाणा के बेरोजगार युवाओं को स्थायी नौकरी दें, नहीं तो ऐसे ही बारात निकाली जाएगी। सरकार हरियाणा के युवाओं को रोजगार देने की बजाय बाहरी राज्यों के युवाओं को नौकरी दे रही है। उन्होंने आगे कहा कि, नवीन जयहिंद ने विपक्ष पर हमला बोलते हुए कहा कि विपक्ष की फाइल दबी हुई हैं। इसलिए विपक्ष गूंगा हो गया है। वहीं बेरोजगारों की बारात के लिए गूंगे विपक्ष को भाती (दुल्हा-दुल्हन के मामा) बनाया गया। वहीं लंच में युवाओं को सरकार के झूठे आश्वासन मिले।

यह खबर भी पढ़ें: विदाई के बाद कार में बैठते ही अनकंट्रोल हुई दुल्हन, शुरू हो गई दूल्हे के साथ, किया ऐसा काम...Video

बीजेपी प्रदेश कार्यालय पर पहुंची बेरोजगारों की बारात का सरकार के मंत्रियों के मुकुट धारियों ने स्वागत किया। वहीं बारात में शामिल बुजुर्गों को थापे (मेहंदी से भरे हाथ का निशान छाती व कमर पर लगाना) भी लगाए। मान तान में सरकार से समस्याओं का हल मांगा। प्रदर्शन में कोई रथ पर तो कोई बाइक पर सवार होकर बेरोजगारों की बारात में शामिल हुए। युवा हाथ में तख्ती उठाए नौकरी की मांग कर रहे थे। इस यात्रा को लेकर नवीन जयहिंद पिछले कई दिनों से लगे हुए थे। वहीं विभिन्न जिलों में जाकर लोगों को बेरोजगारों की बारात का न्योता भी दे चुके हैं।

Download app : अपने शहर की तरो ताज़ा खबरें पढ़ने के लिए डाउनलोड करें संजीवनी टुडे ऐप

From around the web