लड़के ने 3 बार की खुदकुशी की कोशिश, दिल्ली की गर्ल्स गैंग से था परेशान, पकड़ी गयी लड़की

Blackmail Gang: मामला दर्ज होने के बाद पुलिस ने कार्रवाई शुरू की और दिल्ली से इस गैंग की एक लड़की आंचल शर्मा को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसे कोर्ट में पेशकर जेल भिजवा दिया है। आंचल शर्मा के पिता दिल्ली यूनिवर्सिटी में अच्छे पद पर कार्यरत हैं। वो लड़कों को फंसाकर उनसे अश्लील बातें करने के बदले 4 से 5 हजार रूपये प्रति कॉल वसूलती थी। इस गैंग की लेडी सरगना नेहा भट्ट नाम की एक युवती है जो अभी फरार है। पुलिस नेहा भट्ट के साथ ही इस गैंग की अन्य लड़कियों की तलाश कर रही है। पुलिस जांच में सामने आया नेहा भट्ट, आंचल जैसी लड़कियों पर रूपये उड़ाकर और महंगे गिफ्ट देकर अपना रूतबा दिखाती थी। फिर उन्हे महंगे शौक पूरा करने के लिये अपने गैंग में शामिल कर लेती थी।
चुरू। दिल्ली की लड़कियों ने चुरू के एक लड़के को इतना परेशान कर दिया कि उसने अपनी जिंदगी खत्म करने की ठान ली। उसने एक नहीं तीन बार खुदकुशीकी कोशिश की लेकिन हर बार बच गया। पुलिस ने जब उससे खुदकुशी का कारण पूछा तो चौंकाने वाला खुलासा हुआ कि वो लड़कियों से परेशान था। लड़की भी एक अकेली नहीं बल्कि पूरा गैंग था।
ये दिल्ली की ब्लैकमेलर लड़कियों का गैंग है जो देशभर में युवकों को अपने जाल में फांस कर फिर ब्लैकमेल करती हैं। गैंग ने राजस्थान के चूरू जिले की तारानगर तहसील के एक युवक को ब्लैकमेल कर इतना परेशान किया कि युवक ने तीन बार खुदकुशी की कोशिश की। इस गैंग की एक लड़की को चूरू पुलिस ने साइबर टीम की मदद से गिरफ्तार कर लिया।
यह खबर भी पढ़ें: शादी किए बगैर ही बन गया 48 बच्चों का बाप, अब कोई लड़की नहीं मिल रही
अश्लील चैट और न्यू़ड फोटो
गिरफ्तार युवती से जब पुलिस ने पूछताछ की तो कई चौंकाने वाले खुलासे हुए। इस गैंग के जाल में फंसे युवक ने तारानगर थाने में मुकदमा दर्ज करवाया। इसकी जांच महिला थाना सीआई सुखराम चोटिया कर रहे हैं। चोटिया ने बताया कि युवक ने रिपोर्ट दर्ज करवाई थी कि लड़कियों की गैंग ने उसे अश्लील चैट और बातें कर अपने जाल में फंसाया और उसकी ई—मेल आईडी, फेसबुक, इन्स्टाग्राम अकाउंट आदि हैक कर लिए। गैंग ने उसकी निजी जानकारी और फोटो को गलत रूप से इस्तेमाल किया। फोटो से छेड़छाड़ कर उसके परिवार को भेजने लगीं। और अश्लील व भद्दे-भद्दे कमेन्ट्स कर वायरल करना शुरू कर दिया। फिर उससे रूपयों की मांग की गई। इन लड़कियों ने यह भी धमकी दी कि वे उसे इतना बदनाम कर देंगी कि उसे मरना ही पड़ेगा।
यह खबर भी पढ़ें: शादी से ठीक पहले दूल्हे के साथ ही भाग गई दुल्हन, मां अब मांग रही अपनी बेटी से मुआवजा
ब्लैकमेलर के पिता डीयू में अफसर
मामला दर्ज होने के बाद पुलिस ने कार्रवाई शुरू की और दिल्ली से इस गैंग की एक लड़की आंचल शर्मा को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसे कोर्ट में पेशकर जेल भिजवा दिया है। आंचल शर्मा के पिता दिल्ली यूनिवर्सिटी में अच्छे पद पर कार्यरत हैं। वो लड़कों को फंसाकर उनसे अश्लील बातें करने के बदले 4 से 5 हजार रूपये प्रति कॉल वसूलती थी। इस गैंग की लेडी सरगना नेहा भट्ट नाम की एक युवती है जो अभी फरार है। पुलिस नेहा भट्ट के साथ ही इस गैंग की अन्य लड़कियों की तलाश कर रही है। पुलिस जांच में सामने आया नेहा भट्ट, आंचल जैसी लड़कियों पर रूपये उड़ाकर और महंगे गिफ्ट देकर अपना रूतबा दिखाती थी। फिर उन्हे महंगे शौक पूरा करने के लिये अपने गैंग में शामिल कर लेती थी।
यह खबर भी पढ़ें: ऐसा गांव जहां बिना कपड़ों के रहते हैं लोग, जानिए क्या है इसके पीछे की वजह
ऐसे चल रही थी ब्लैकमेलिंग
गिरफ्तार आरोपी आंचल ने पुलिस जांच के दौरान बताया कि नेहा के पास काफी रूपये रहते थे। वह खर्च भी खूब करती थी। वह अक्सर नेहा से पूछा करती थी कि इतने रूपये कहा से लेकर आती है। तो वह कहती थी कि रूपये कमाने का एक तरीका उसके हाथ लग गया है। नेहा खुद पर और उस पर काफी रूपये खर्च करती थी। करीब 5-6 महिने पहले नेहा ने आंचल से सम्पर्क किया और आंचल भी उसकी बातों में आ गयी। वो ऑन लाइन इंस्टाग्राम और वाट्सअप की मदद से लोगों से न्यूड चैट और फोन पर अश्लील बातें करके रिकॉर्डिंग और स्क्रीन शॉट ले लेती थीं और फिर ब्लैकमेल करती थीं। जावेद खान का नम्बर भी उसे नेहा ने ही दिया था। आंचल के पकड़े जाने के बाद नेहा ने अपना फोन, सोशल मीडिया पर अकाउंट बंद कर दिए हैं और किराये का घर छोड़कर कहीं और चली गयी है।
Download app : अपने शहर की तरो ताज़ा खबरें पढ़ने के लिए डाउनलोड करें संजीवनी टुडे ऐप
“जयपुर में अपने घर” का सपना साकार करने का सबसे अच्छा मौका
JDA अप्रूव्ड प्लॉट्स JAIPUR, मात्र 6500/- प्रति वर्गगज वाटिका, टोंक रोड, कॉल 9314188188