Border Dispute: कर्नाटक और महाराष्ट्र के जमीन विवाद पर एकनाथ ने उठाया बड़ा कदम, जानिए क्या...
महाराष्ट्र विधानसभा में दोनों राज्यों के बीच की विवादित जमीन को महाराष्ट्र में मिलाने का प्रस्ताव पारित किया गया है।

नई दिल्ली। कर्नाटक और महाराष्ट्र के जमीन विवाद को लेकर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने बड़ा कदम उठाया है। महाराष्ट्र विधानसभा में दोनों राज्यों के बीच की विवादित जमीन को महाराष्ट्र में मिलाने का प्रस्ताव पारित किया गया है। इसमें 865 गांव आते हैं। महाराष्ट्र विधानसभा में यह प्रस्ताव बिना विरोध पारित हो गया।
विज्ञापन: "जयपुर में निवेश का अच्छा मौका" JDA अप्रूव्ड प्लॉट्स, मात्र 4 लाख में वाटिका, टोंक रोड, कॉल 8279269659
महाराष्ट्र ने अपने प्रस्ताव में कहा है कि विवादित इलाके में 865 मराठीभाषी गांव हैं और इनकी हर एक इंच जमीन महाराष्ट्र में मिला दी जाएगी। ऐसा करने के लिए सुप्रीम कोर्ट में जो भी करने की जरूरत होगी वो महाराष्ट्र सरकार करेगी। इस गांवों में बेलगाम, कारावार, बिदार, निप्पणी, भल्की शामिल हैं।
यह खबर भी पढ़ें: विधवा बहू की ससुर ने फिर से कराई शादी, बेटी की तरह कन्यादान भी किया; गिफ्ट में दी कार
वहीं, बीते दिनों ऐसा ही एक प्रस्ताव कर्नाटक विधानसभा ने भी पारित किया था। इसमें कर्नाटक सरकार ने विवादित जमीन को महाराष्ट्र को न देने की बात कही थी। मंगलवार को विधानसभा सत्र में महाराष्ट्र CM एकनाथ शिंदे ने कर्नाटक के इस प्रस्ताव को मराठा विरोधी बताया और यह प्रस्ताव पारित किया। कर्नाटक ने इस सीमा विवाद की निंदा करते हुए महाराष्ट्र को इसके लिए जिम्मेदार ठहराया था।
यह खबर भी पढ़ें: हिमाचल प्रदेश में घूमने की कुछ बेहतरीन जगहें, जो आपकी यात्रा को बना देंगी यादगार और मजेदार
कर्नाटक के प्रस्ताव में कहा गया था कि कर्नाटक की जमीन, पानी, भाषा और कन्नड़ हितों से जुड़े किसी भी मुद्दे पर कोई समझौता नहीं किया जाएगा। कर्नाटक के लोगों और विधानसभा सदस्यों की भावनाएं ऐसा ही एक मुद्दा हैं और अगर इनपर असर पड़ा तो हम राज्य के हितों की रक्षा के लिए संवैधानिक और कानूनी तौर पर कदम उठाने के लिए प्रतिबद्ध रहेंगे।
Download app : अपने शहर की तरो ताज़ा खबरें पढ़ने के लिए डाउनलोड करें संजीवनी टुडे ऐप