दिल्ली में बाइकसवार ने बहन के साथ खड़ी छात्रा पर फेंका एसिड, CCTV फुटेज आया सामने

दिल्ली के द्वारका में एक लड़के ने स्कूली छात्रा पर एसिड से अटैक कर दिया। घटना आज सुबह करीब 9 बजे की है। इसके बाद लड़की को सफदरगंज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अस्पताल में दिल्ली पुलिस की टीम भी पहुंच गई है।
नई दिल्ली। दिल्ली के द्वारका में एक लड़के ने स्कूली छात्रा पर एसिड से अटैक कर दिया। घटना आज सुबह करीब 9 बजे की है। इसके बाद लड़की को सफदरगंज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अस्पताल में दिल्ली पुलिस की टीम भी पहुंच गई है।
विज्ञापन: "जयपुर में निवेश का अच्छा मौका" JDA अप्रूव्ड प्लॉट्स, मात्र 4 लाख में वाटिका, टोंक रोड, कॉल 8279269659
दिल्ली पुलिस को करीब 9 बजे मोहन गार्डन के पास छात्रा पर तेजाब फेंकने की सूचना मिली थी। पुलिस के मुताबिक, छात्रा की उम्र 17 साल है। वह अपनी छोटी बहन के साथ खड़ी थी। तभी बाइक सवार दो युवकों ने उस पर एसिड फेंक दिया। छात्रा ने दो लड़कों पर शक जताया है। पुलिस ने इस मामले में एक संदिग्ध को हिरासत में लिया है।
यह खबर भी पढ़ें: 7 दिनों की विदेश यात्रा में फ्लाइट-होटल पर खर्च सिर्फ 135 रुपये!
इस घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आ गया है। फुटेज में देखा जा सकता है कि दो लड़के बाइक से आते हैं और छात्रा पर एसिड फेंक देते हैं। दोनों युवकों ने अपना चेहरा ढक रखा था। इसके बाद दोनों युवक बाइक से फरार हो गए। पुलिस लगातार युवकों की तलाश कर रही है।
यह खबर भी पढ़ें: 'दादी के गर्भ से जन्मी पोती' अपने ही बेटे के बच्चे की मां बनी 56 साल की महिला, जानें क्या पूरा मामला
छात्रा का अस्पताल में इलाज जारी है। पुलिस के मुताबिक, छात्रा की हालत स्थिर है। हालांकि, पुलिस का कहना है कि डॉक्टर्स इस बारे में ज्यादा जानकारी दे सकते हैं। पीड़ित छात्रा के पिता ने बताया कि घटना के बाद उनकी छोटी लड़की भागते हुए घर आई और बताया कि उसकी बड़ी बहन पर एसिड फेंका गया है। हमलावर दोनों युवकों ने अपने चेहरे ढक रखे थे। इसलिए उनकी अभी तक पहचान नहीं हो पाई है। छात्रा की दोनों आंखों में एसिड चला गया है।
यह खबर भी पढ़ें: महिला टीचर को छात्रा से हुआ प्यार, जेंडर चेंज करवाकर रचाई शादी
छात्रा की बहन ने की लड़कों की पहचान
छात्रा की बहन ने बताया कि जब हम स्कूल जा रहे थे, तभी दीदी एकदम चीखी, इसके बाद उन्होंने कहा कि पापा को बुलाओ। मैंने उनका चेहरा देखा, मैं घबरा गई। इसके बाद पापा को बुलाया। फिर दीदी को अस्पताल ले जाया गया। बाइक पर दो लोग थे। बाइक पर नंबर प्लेट नहीं थी। लेकिन कैमरे से मैंने पहचान लिया कि दो लोग हनी और सचिन थे। दोनों दीदी को पहले से जानते थे, लेकिन कुछ इश्यू हुआ था, इसके बाद बात बंद हो गई थी। हालांकि, दोनों लड़कों की पापा से बात होती थी। ये दोनों लड़के उस स्कूल में नहीं पढ़ते थे।
Video Shows Acid Attack On Delhi Schoolgirl. She Is Critical https://t.co/SzidmQx31G pic.twitter.com/4SNYMXRZQg
— NDTV (@ndtv) December 14, 2022
यह खबर भी पढ़ें: 'मेरे बॉयफ्रेंड ने बच्चे को जन्म दिया, उसे नहीं पता था वह प्रेग्नेंट है'
दिल्ली महिला आयोग ने लिया संज्ञान
दिल्ली महिला आयोग ने इस घटना पर संज्ञान लिया है। दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालिवाल ने ट्वीट कर बताया कि द्वारका मोड़ के पास एक स्कूली छात्रा पर तेजाब फेंका। हमारी टीम पीड़िता की मदद के लिए अस्पताल पहुंच रही है। बेटी को इंसाफ दिलाएंगे। दिल्ली महिला आयोग सालों से देश में तेजाब बैन करने की लड़ाई लड़ रहा है। कब जगेंगी सरकारें?
Download app : अपने शहर की तरो ताज़ा खबरें पढ़ने के लिए डाउनलोड करें संजीवनी टुडे ऐप