Bihar Cylinder Blast: औरंगाबाद में बड़ा हादसा, छठ का प्रसाद बनाते समय सिलेंडर हुआ ब्लास्ट, 50 लोग झुलसे; कई की हालत गंभीर

पटना। बिहार में छठ पर्व के दौरान औरंगाबाद से बड़ी खबर सामने आई है। औरंगाबाद में सिलेंडर ब्लास्ट हो गया जिसमें 50 से ज्यादा लोग झुलस गए हैं। घटना नगर थाना क्षेत्र के शाहगंज मोहल्ले के वार्ड नं 24 में शनिवार सुबह करीब 2:30 बजे के आसपास हुई है। हादसा छठ का प्रसाद बनाने के दौरान हुआ। हादसे में झुलसने वालों में पुलिसकर्मी भी हैं। सभी को अस्पताल भर्ती किया गया है।
बिहार: औरंगाबाद में एक दुकान में सिलेंडर फटने से करीब 50 लोग घायल हो गए हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। pic.twitter.com/lzyh18crwE
— ANI_HindiNews (@AHindinews) October 29, 2022
यह खबर भी पढ़ें: महिला के हुए जुड़वां बच्चे, DNA Test में दोनों के पिता अलग, क्या कहना है मेडिकल साइंस का?
जानकारी के अनुसार पुरानी जीटी रोड स्थित मर्फी रेडियो वाली गली में अनिल गोस्वामी नामक शख्स के घर में छठ पूजा का आयोजन हो रहा था। उनके घर में महिलाएं छठ पर्व के लिए प्रसाद बना रही थीं। प्रसाद बनाने के दौरान गैस की पाइप लीकेज होने से रिसाव होने लगा। धीरे-धीरे गैस का रिसाव सिलेंडर तक पहुंच गया, जिससे ब्लास्ट हो गया। इस दौरान 50 से ज्यादा महिला-पुरुष आग की चपेट में आने से झुलस गए। इस दौरान आग पर काबू पाने पहुंचे पुलिसकर्मी भी उसकी चपेट में आ गए। हादसे में घायल हुए लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
Aurangabad, Bihar| Injuries reported after fire broke out in a shop y'day, no casualties reported yet
— ANI (@ANI) October 29, 2022
We were preparing for Chhath puja, my wife was making meals. A sudden fire broke out at my shop after a cylinder there exploded. My family members were injured: Anil, Shopkeeper pic.twitter.com/ej0Dh31qj8
यह खबर भी पढ़ें: विदाई के समय अपनी ही बेटी के स्तनों पर थूकता है पिता, फिर मुड़वा देता है सिर, जानें क्यों?
आस-पास के लोगों की ओर से मौके पर आग को बुझाने की कोशिश की गई और फायर ब्रिगेड की टीम को बुलाया गया। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। घटना के बाद आनन फानन में सभी घायलों को इलाज के लिए औरंगाबाद सदर अस्पताल और निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया। छठ महापर्व के दौरान हुई इस दर्दनाक घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है।
Download app : अपने शहर की तरो ताज़ा खबरें पढ़ने के लिए डाउनलोड करें संजीवनी टुडे ऐप