Bihar Begusarai firing : फायरिंग पर प्रशासन का एक्शन, 7 पुलिसकर्मी सस्पेंड, 18 घंटे बाद भी बदमाशों का सुराग नहीं, जाने पूरा मामला

बिहार के बेगूसराय शहर को मंगलवार की शाम साढ़े पांच बजे बाइक सवार दो बदमाशों ने दहला दिया। नेशनल हाइवे 28 पर निकले इन बदमाशों ने एक के बाद एक कई जगहों पर ताबड़तोड़ गोलियां चलाई। कुल 10 लोगों को इन बदमाशों ने गोली मारी, जिसमें से एक व्यक्ति की मौत हो गई है। घटना के बाद बिहार में राजनीति गर्मा गई है।
बेगूसराय। बिहार के बेगूसराय की सड़कों पर हुए "खूनी खेल" में लापरवाही बरतने के आरोप में सात पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है। अभी तक दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। इनकी धर पकड़ के लिए तीन टीमें बनाई गई हैं, जो कई जगहों पर लगातार छापेमारी कर रही हैं।
इस बीच केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह दिल्ली से पटना पहुंच चुके हैं। यहां से वह बेगूसराय जाएंगे। पटना पहुंचते हैं कि गिरिराज सिंह ने बिहार सरकार पर जोरदार हमला बोला। उन्होंने कहा, “बेगूसराय की घटना बिहार के लिए बहुत दुर्भाग्यपूर्ण घटना है। जब से महागठबंधन की सरकार बिहार में बनी है, लॉ एंड ऑर्डर की व्यवस्था पूरी बिगड़ गई है।”
गिरिराज सिंह ने कहा, “राजधानी में ही नीतीश कुमार की पुलिस अपने थाने में ही सुरक्षित नहीं है। थाने में घुसकर पुलिस वाले को मारा जा रहा है। मुख्यमंत्री को स्वीकार करना होगा कि जंगल राज आ गया है, जनता राज नहीं है। आज तक बिहार में इस तरीके की घटना नहीं हुई है।”
यह खबर भी पढ़ें: शादी किए बगैर ही बन गया 48 बच्चों का बाप, अब कोई लड़की नहीं मिल रही
सड़क चलते लोगों पर की गई गोलीबारी
बिहार के बेगूसराय शहर को मंगलवार की शाम साढ़े पांच बजे एक बाइक पर सवार दो बदमाशों ने ताबड़तोड़ गोलीबारी की। नेशनल हाइवे 28 पर निकले इन बदमाशों ने एक के बाद एक कई जगहों पर ताबड़तोड़ गोलियां चलाई। कुल 10 लोगों को इन बदमाशों ने गोली मारी, जिनमें से एक चंदन कुमार नाम के शख्स की मौत हो गई।
सीसीटीवी में यह पूरी घटना कैद हो गई है। एक के बाद एक करके नौ घायल लोगों को बेगूसराय के सिविल और निजी अस्पतालों में इलाज के लिए ले जाया गया। वारदात के बाद पूरे शहर में अफरातफरी थी। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस के हाथ पैर फूल गए।
यह खबर भी पढ़ें: शादी से ठीक पहले दूल्हे के साथ ही भाग गई दुल्हन, मां अब मांग रही अपनी बेटी से मुआवजा
चार थाना क्षेत्रों से गुजरे बदमाश, पुलिस बनी रही तमाशबीन
फुलवरिया, बछवाड़ा, तेघडा और चकिया थाना इलाकों मे फायरिंग की एक के बाद एक खबर आती रही। चार थाना क्षेत्रों से बदमाश गुजरे और उन्होंने 40 मिनट तक 30 किमी के दायरे में गोलीबारी की। मगर, पुलिस की नाकामी के चलते वे आराम से फरार हो गए। हाल के महीनों में पहली बार इस तरह सरेआम एक के बाद एक 10 लोगों को गोली मारी गई।
बेगूसराय समेत 6 जिलों में नाकेबंदी
इस घटना के बाद पुलिस ने पूरे शहर को सील कर दिया। एसपी से लेकर आईजी तक सड़कों पर आ गए हैं। पास के जिलों को भी अलर्ट किया गया है। पटना, समस्तीपुर, खगडिया, नालंदा, लखीसराय जिलों में नाकेबंदी की गई है। पुलिस ने ताबड़तोड़ छापे भी मारे, लेकिन बाइक सवार इन बदमाशों तक पुलिस नहीं पहुंच पाई है।
यह खबर भी पढ़ें: ऐसा गांव जहां बिना कपड़ों के रहते हैं लोग, जानिए क्या है इसके पीछे की वजह
हर हर महादेव चौक पर एनएच 31 किया जाम
बेगूसराय में बढ़ते अपराध के खिलाफ भाजपा ने बुधवार को बेगूसराय बंद का आह्वान किया है। इसके तहत भाजपा जिला अध्यक्ष राज किशोर सिंह के नेतृत्व में हर हर महादेव चौक पर एनएच 31 में जाम लगा दिया गया है। इसकी वजह से एनएच 31 पर वाहनों की कतार लग गई है।
भाजपा नेताओं ने कहा कि जबसे तेजस्वी की गोद में नीतीश कुमार बैठे हैं, पूरे बिहार में अपराधी बेलगाम हैं। बाइक सवार बदमाशों ने इतनी बड़ी घटना को अंजाम दिया है। पुलिस न तो कोई कार्रवाई कर पाई है और न ही बदमाशों को अभी तक गिरफ्तार कर पाई है। इसके विरोध में प्रदर्शन किया जा रहा है।
Download app : अपने शहर की तरो ताज़ा खबरें पढ़ने के लिए डाउनलोड करें संजीवनी टुडे ऐप