Congress को बेंगलुरु कोर्ट का बड़ा झटका, कांग्रेस और 'भारत जोड़ो' ट्विटर हैंडल पर रोक का आदेश

बेंगलुरु कोर्ट की तरफ से कांग्रेस को बड़ा झटका दिया गया है। कोर्ट ने अपने आदेश में कांग्रेस और उसकी भारत जोड़ो यात्रा का ट्विटर हैंडल को ब्लॉक करने के लिए कहा है। केजीएफ के मेकर्स ने आरोप लगाया था कि भारत जोड़ो यात्रा के मार्केटिंग वीडियो में उनके गानों का इस्तेमाल हुआ। उसी केस में कोर्ट ने ये आदेश दिया है।
नई दिल्ली। बेंगलुरु कोर्ट की तरफ से कांग्रेस को बड़ा झटका दिया गया है। कोर्ट ने अपने आदेश में कांग्रेस और उसकी भारत जोड़ो यात्रा का ट्विटर हैंडल को ब्लॉक करने के लिए कहा है। असल मे कांग्रेस के खिलाफ कॉपीराइट एक्ट के तहत शिकायत दर्ज हुई थी। केजीएफ के मेकर्स ने आरोप लगाया था कि कांग्रेस ने भारत जोड़ो यात्रा के लिए जो मार्केटिंग वीडियोज तैयार किए हैं, उसमें उनकी फिल्म के गानों का इस्तेमाल हुआ।
विज्ञापन: "जयपुर में निवेश का अच्छा मौका" JDA अप्रूव्ड प्लॉट्स, मात्र 4 लाख में वाटिका, टोंक रोड, कॉल 8279269659
कोर्ट ने अपने आदेश में क्या कहा?
अब कोर्ट ने भी उस मामले में अपना आदेश सुना दिया है। कहा गया है कि याचिकाकर्ता द्वारा सीडी के माध्यम से ये सिद्ध किया गया है कि उसके ओरिजनल वर्जन का इस्तेमाल कुछ मामूली बदलावों के साथ हुआ है। कोर्ट ने इस बात पर भी जोर दिया है कि इस प्रकार के मार्केटिंग वीडियोज पाइरेसी को बल देते हैं। इसी वजह से आदेश में साफ कहा गया है कि दोनों कांग्रेस और भारत जोड़ो के ट्विटर हैंडल से उन वीडियोज को हटाया जाए जहां ये गाने इस्तेमाल हुए हैं। वहीं दोनों के ही ट्विटर हैंडल को भी ब्लॉक करने का आदेश दिया गया है। कोर्ट के फैसले पर कांग्रेस की प्रतिक्रिया भी आ गई है। उन्होंने कहा है कि हमे इस कोर्ट प्रोसीडिंग के बारे में कोई जानकारी नहीं थी। हमे अभी तक आदेश की कोई कॉपी भी नहीं मिली है। हर कानूनी उपायों का इस्तेमाल किया जाएगा।
यह खबर भी पढ़ें: शादी से ठीक पहले दूल्हे के साथ ही भाग गई दुल्हन, मां अब मांग रही अपनी बेटी से मुआवजा
पूरा मामला है क्या?
जानकारी के लिए बता दें कि कांग्रेस ने भारत जोड़ो यात्रा को बढ़ावा देने के लिए एमआरटी म्यूजिक के गानों का इस्तेमाल किया है। एमआरटी म्यूजिक के पास कन्नड़, हिंदी, तेलुगु और तमिल आदि में 20,000 से ज्यादा ट्रैक के म्यूजिक राइट्स हैं। कंपनी ने KGF 2 के म्यूजिक राइट्स का अधिकार हासिल करने के लिए भारी रकम का निवेश किया है। एमआरटी म्यूजिक का आरोप है कि कांग्रेस ने बिना पूछे अपने पॉलिटिकल इवेंट के लिए उनके म्यूजिक का इस्तेमाल कर लिया। उन्होंने जिस वीडियो में केजीएफ 2 से गाने का इस्तेमाल किया है, उसमें राहुल गांधी भी दिख रहे हैं।
यह खबर भी पढ़ें: भूल से महिला के खाते में पहुंचे 70 लाख डॉलर और फिर...
'ममता' की छाँव#BharatJodoYatra pic.twitter.com/YFv4zwQ4YA
— Congress (@INCIndia) October 20, 2022
यह खबर भी पढ़ें: लंदन से करोड़ों की ‘बेंटले मल्सैन’ कार चुराकर पाकिस्तान ले गए चोर! जाने क्या है पूरा मामला?
आओ, तुम्हें 'सपनों के भारत' की ओर लेकर चलें...#BharatJodoYatra pic.twitter.com/4sZinLl8sS
— Congress (@INCIndia) October 11, 2022
यह खबर भी पढ़ें: ऐसा गांव जहां बिना कपड़ों के रहते हैं लोग, जानिए क्या है इसके पीछे की वजह
KGF के मेकर्स ने क्या आरोप लगाया?
शिकायतकर्ता ने कहा था कि एक राष्ट्रीय राजनीतिक दल की यह गैरकानूनी हरकत रूल ऑफ लॉ और निजी व्यक्तियों या संस्थाओं के अधिकारों की घोर अवहेलना है, जबकि वह इस भारत जोड़ो यात्रा का आयोजन इस देश में शासन करने का मौका तलाशने और आम आदमी व व्यवसायियों के अधिकारों की रक्षा करने के लिए कर रहे हैं। इस पूरे मामले में धारा 403, 465 और 120बी आर/डब्ल्यू धारा 34 और सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम, 2000 की धारा 66 के तहत और धारा 63 कॉपीराइट अधिनियम, 1957 के तहत केस दर्ज हुआ है।
Download app : अपने शहर की तरो ताज़ा खबरें पढ़ने के लिए डाउनलोड करें संजीवनी टुडे ऐप